आगरा: 34 विद्यालयों में होगा साहित्यिक-सांस्कृतिक व खेल गतिविधियों का आयोजन, अप्सा ने किया पोस्टर का विमोचन

Press Release

आगरा। एसोसिएशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल्स ऑफ आगरा (अप्सा) ने आज शुक्रवार को सिम्बौजिया स्कूल, शाहगंज में अप्सा फिएस्टा 2022 के पोस्टर का विमोचन किया, जिसमें बताया गया कि इस फिएस्टा के अंतर्गत 65 वर्गों व 66 उपवर्गों में कुल 30 साहित्यिक, सांस्कृतिक व खेल संबंधी गतिविधियों का आयोजन 34 विद्यालयों में किया जाएगा।

फिएस्टा की समस्त गतिविधियांँ आजादी के अमृत महोत्सव की थीम पर आधारित होंगी। आयोजनकर्ताओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि इस संपूर्ण महोत्सव में समस्त क्रियान्वयन कागज रहित होगा ताकि प्राकृतिक स्रोतों का दुरुपयोग न हो।

इस अवसर पर अप्सा के अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, डॉ. गिरधर शर्मा, प्रद्युम्न चतुर्वेदी, डॉ.जी.एस. राणा, त्रिलोक सिंह राणा, अनिमेष दयाल, रवि नारंग, मनीष गुप्ता, कर्नल अपूर्व त्यागी, राजन गोयल, सुमित उपाध्याय, अनीता राना, विनय गुप्ता, अपूर्वा शर्मा, ओशिन शर्मा, संजय अग्रवाल, अनिकेत शर्मा, अनिल राना, रंजीता रानी, एस. के. सिंह, विशाल सिंह, अनिल राणा, प्रदीप चाहर, डॉ. मानवेंद्र शर्मा, वी. के. गोयल, भूप सिंह इंदौलिया, आलोक एडवर्ड, योगेश उपाध्याय, पंकज शर्मा, राहुल चतुर्वेदी, पुष्पेंद्र शर्मा, डॉ. मिताली शर्मा उपस्थित रहे।