UP News: त्योहारों को लेकर यूपी पुलिस के जवानों की छुट्टियां हुईं रद्द, डीजीपी ने जारी किया आदेश

त्योहारों को लेकर यूपी पुलिस के जवानों की छुट्टियां हुईं रद्द, डीजीपी ने जारी किया आदेश

Regional

आगामी त्योहारों को लेकर यूपी पुलिस के जवानों की ​छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। डीजीपी विजय कुमार ने इसको लेकर आदेश जारी किया है। दरअसल, त्योहारों में कानून व्यवस्था दुरूस्त रहे इसको लेकर ये फैसला लिया गया है।

डीजीपी विजय कुमार ने आगामी दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली और छठ पूजा त्योहार को देखते हुए ये आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि, प्रदेश के सभी पुलिस जवानों की छुट्टियां 15 अक्टूबर से 20 नवंबर तक के लिए रद्द किया गया है।