ताजनगरी में ‘अमृतम् परिवार’ का भव्य दीपावली उत्सव: गरबा-डांडिया की धुनों पर थिरके कदम, आतिशबाजी से रोशन हुआ आसमान

विविध

आगरा। दीयों की अलौकिक जगमगाहट, चारों ओर जगमगाती रंग-बिरंगी लाइटें, गुजराती गरबा-रास का उत्साह और अपनों के संग बिताए गए आनंदमयी पलों ने दीपावली उत्सव को अविस्मरणीय बना दिया। भारत विकास परिषद ‘अमृतम्’ की ओर से शनिवार को फतेहाबाद रोड स्थित शंकर वन परिसर में दीपावली उत्सव एवं सांस्कृतिक ‘धमाल’ कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास और पारिवारिक आत्मीयता के वातावरण में संपन्न हुआ। संगीतमय धुनों के बीच डांडिया की झंकार गूंजती रही और महिला व पुरुष सदस्यों ने गरबा तथा रास नृत्य में उत्साहपूर्वक भागीदारी कर कार्यक्रम की शोभा में चार चांद लगा दिए।

कार्यक्रम का शुभारंभ संरक्षक उमेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, आरएस गुप्ता, श्री नाथ गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्ष कुलभुषण गुप्ता राम भाई ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में आकर्षक साज-सज्जा और मनमोहक रोशनी ने दीपावली के उल्लास को और बढ़ा दिया। गुजराती गरबा एवं रास की धुनों पर सदस्यों ने जमकर नृत्य किया। शानदार आकाशीय आतिशबाजी ने आसमान को रोशनी से भर दिया। वहीं बच्चों के लिए आयोजित विभिन्न मनोरंजक खेलों ने उनकी खुशियों को दोगुना कर दिया।

आयोजन का विशेष आकर्षण पांच लकी ड्रॉ और एक बंपर ड्रॉ रहा, जिसमें भाग्यशाली सदस्यों को उपहार जीतने का अवसर मिला। स्वादिष्ट चाट-पकौड़ी और स्वरुचि भोज के साथ सभी ने पारिवारिक मिलन का आनंद लिया।

अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता (राम भाई) और सचिव राजीव गोयल ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और खुशियां बांटने का अवसर है। अमृतम् परिवार का उद्देश्य सभी सदस्यों को एक सूत्र में जोड़कर पारिवारिक आत्मीयता को मजबूत करना है।

कोषाध्यक्ष मयंक जैन और महिला सहभागिता प्रभारी रेखा राज अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से पारिवारिक आयोजनों में नई ऊर्जा और उत्साह आता है। गरबा-डांडिया के माध्यम से सभी ने भारतीय संस्कृति और उत्सव की परंपराओं का आनंद लिया।

इस अवसर पर अलका गुप्ता, प्रीति गोयल, साक्षी जैन,
आशी अग्रवाल, मीना गुप्ता, सपना बंसल, बृजेश बंसल, जूही बंसल, नीरज मित्तल, ज्योति मित्तल, सुधीर जैन, अर्चना जैन, राजकुमार अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, संजीव गुप्ता, मीनू गुप्ता, पुरुषोत्तम मित्तल, नीलिमा मित्तल, अमित गोयल, पूजा गोयल, आयुषी गोयल, अमित पाराशर, नंदिनी पाराशर, रश्मि वर्मा, अंजू अग्रवाल, बृजमोहन रेपुरिया, ममता रेपुरिया, पुनीत, कविता अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल, कविता अग्रवाल, दीपक भार्गव, भावना भार्गव, विकास वर्मा, नीलम वर्मा, मुकुल बंसल, मनीषा बंसल, ज्योति अग्रवाल, आशा गोयल, मधु गोयल, रुचि सिंघल, गौरव बिंदल, संचिता बिंदल, विकास गोयल, सपना गोयल, सुदेश अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, राधा अग्रवाल, फिरोजाबाद से भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष सीए प्रवीण गर्ग, ब्रज प्रांत अध्यक्ष उमेश बंसल, ब्रज प्रांत महासचिव विवेक अग्रवाल, केशव दत्त गुप्ता, तरुण शर्मा, बसंत गुप्ता आदि उपस्थित रहे।