Agra News: जिला अस्पताल में मनाया गया कंप्लीमेंट्री फीडिंग दिवस

Press Release

आगरा के जिला अस्पताल में कंप्लीमेंट्री फीडिंग दिवस मनाया गया। इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स की ओर से आगरा के जिला अस्पताल की एनआरसी में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावकों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। चिकित्सकों ने इस दिवस को मनाए जाने को लेकर अपने विचार व्यक्त किए, साथ ही इस दिवस की महत्वत्ता पर भी प्रकाश डाला। बताया कि 5 महीने के बाद बच्चे को मां के दूध के साथ पोषण आहार की जरूरत होती है इसके प्रति अभिभावकों और मां को जागरूक बनाने के लिए इस दिवस को मनाया जाता है।

इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स आगरा चैप्टर के अध्यक्ष ने बताया कि जब नवजात 5 महीने का हो जाए तो उसके बाद उसे पोषण आहार दिया जा सकता है। शुरुआती 5 महीने तक उसे सिर्फ मां का दूध देना चाहिए लेकिन 5 माह के बाद मां के दूध के साथ-साथ हल्का-हल्का पोषण आहार की भी जरूरत होती है। अगर पोषण आहार नहीं दिया गया तो बच्चे को समस्याएं हो सकती हैं।

बाल रोग विशेषज्ञ अरुण दत्त ने बताया कि 5 महीने के बाद पोषण आहार बच्चे को जरूर मिलना चाहिए। अगर उसे पोषण आहार नहीं मिलेगा तो वह कुपोषण का भी शिकार हो सकता है। जो बच्चे कुपोषित होते हैं अधिकतर उनके कुपोषण का यही कारण होता है। इसीलिए 5 माह के बाद बच्चे को मां के दूध के साथ साथ पोषण आहार भी देना चाहिए जिससे उसका संपूर्ण विकास हो सके।