जानिए! योग करने का कौन-सा तरीका बेहतर है, खुले में या घर के अंदर

Health

मैडोना को दुनिया में कहीं भी किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। म्यूजिक के अलावा उन्हें पश्चिमी देशों में योग फैलाने का श्रेय भी दिया जाता है क्योंकि उन्हें देखकर उनके फैन्स ने भी योग को गले से लगाया। भारत की इस देन से दुनियाभर में 300 मिलियन से अधिक लोग फायदा उठा रहे हैं।

योग करने के कई तरीके हैं। कुछ इसका अभ्यास खुले मैदान में दूसरों के साथ करना पसंद करते हैं तो कुछ घर में अकेले रहकर योग करना चाहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि योग का कौन-सा तरीका बेहतर है? इसके बारे में फिटनेस एक्सपर्ट और ग्रेवोलाइट के निदेशक वैभव सोमानी ने जानकारी दी है।

खुले में योग करना क्या है?

खुले में योग करना प्रकृति में शामिल होने की तरह है। इस तरीके से आप हवा, सूरज, रेत और पानी जैसे प्राकृतिक तत्वों के साथ संबंध विकसित करते हैं।

खुले में योग करने के फायदे

खुले में योग करने से पर्याप्त ऑक्सीजन मिलती है।
जगह की कमी नहीं होती और कोई भी पसंदीदा योगासन कर सकते हैं।
कार्डिएक फंक्शन बढ़ता है।
लोगों के बीच ध्यानकेंद्रित होना पड़ता है, जो कि दिमागी कसरत है।
घास व जमीन पर पैरों-हाथों का संपर्क होने से मानसिक शांति मिलती है।

घर पर योग करना क्या है?

भागदौड़, नींद पूरी ना होना, समय की कमी या किसी उचित जगह के ना होने के कारण घर में योग किया जा सकता है। घर में योग करने पर नियमित्ता को सुनिश्चित किया जा सकता है।

घर पर योग करने के फायदे

घर पर योग अंतर्मुखी लोगों के लिए एक बढ़िया विकल्प है।
कुछ योगासनों को खुले क्षेत्रों में करने में संकोच हो सकता है। जिस कमी को यह तरीका खत्म करता है। बेखौफ और बेरोकटोक ध्यान लगा सकते हैं।

कौन-सा तरीका है बेहतर?

अगर योग खुली हवा में किया जा रहा है, तो वह घर पर हो या खुले मैदान में, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। योग करने की विधा और ध्यान लगाने पर ज्यादा गौर करना चाहिए। इन दोनों तरीकों में से आपको जो भी पसंद हो, वैसे योग करें।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Compiled: up18 News