जानिए! माघ महीने में तीर्थ स्नान और तिल का महत्व

Religion/ Spirituality/ Culture

इस महीने स्नान-दान का बहुत महत्व है। माघ में ही सूर्य उत्तरायण होते हैं। इसलिए इसी महीने से देवताओं के दिन शुरू हो जाते हैं। इस महीने से पर्व और तीज-त्योहारों की शुरुआत होने के कारण इसे पवित्र माना जाता है। माघ महीना 5 फरवरी तक रहेगा। इन दिनों में भारत के कई राज्यों के महत्वपूर्ण तीज और त्योहार मनाए जाएंगे। इस महीने में पड़ने वाले तीज-त्योहारों से पुण्य और मोक्ष प्राप्त हो जाता है।

माघ मास में पड़ने वाले तीज-त्योहार 

10 जनवरी, मंगलवार: संकष्टी तिल चतुर्थी 15 जनवरी, रविवार: मकर संक्रांति 18 जनवरी, बुधवार: षटतिला एकादशी 19 जनवरी, गुरुवार: तिल द्वादशी 21 जनवरी, शनिवार: मौनी अमावस्या, माघी शनैश्चरी अमावस्या 25 जनवरी, बुधवार: तिलकुंद विनायकी चतुर्थी 26 जनवरी, गुरुवार: वसंत पंचमी 28 जनवरी, शनिवार: रथ सप्तमी, नर्मदा जयंती 1 फरवरी, बुधवार: जया एकादशी 5 फरवरी, रविवार: माघी पूर्णिमा

Compiled: up18 News