फ्रांस में कई लोगों पर चाकू से हमले का एक मामला देखने को मिला है। राजधानी पेरिस में एक शख्स ने बुधवार को कई लोगों पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। फ्रांस के आंतरिक मंत्री गेराल्ड दर्मानिन ने ट्वीट किया कि हमला गारे डू नॉर्ड सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर हुआ। सुरक्षाकर्मियों ने यहां हमलावर को गोली मार कर गिरा दिया।
दर्मानिन ने ट्वीट किया, ‘गारे डू नॉर्ड में आज सुबह एक व्यक्ति ने कई लोगों पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने तत्परता दिखा कर उसे गोली मार कर घायल कर दिया। पुलिस को उनकी प्रभावी और साहसी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद।’
फ्रांसीसी रेल ऑपरेटर SNCF ने कहा कि पहले पुलिस ने हमलावर पर गोली चलाई थी। हमलावर की स्थिति के बारे में अभी पता नहीं चल सका है। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक सुबह-सुबह हुए इस हमले में कई लोग घायल हो गए। SNFC ने ट्वीट किया, ‘रेलवे स्टेशन का प्रस्थान और आगमन क्षेत्र पर यातायात बाधित है। ऐसा लग रहा है कि एक खतरनाक हमलावर पर पुलिस ने गोलियां चलाई हैं।’
आपातकालीन सेवाएं काम कर रही हैं। हमलावर को हटा दिया गया है और स्टेशन पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। एक अन्य ट्वीट में कहा गया कि स्टेशन सामान्य रूप से काम कर रहा है।
Compiled: up18 News