कालीचरण महाराज ने कहा, गांधी जी को लेकर की गई टिप्‍पणी पर अफसोस नहीं, आज भी कायम

Regional

जो कहा था वह आज भी सत्य

कालीचरण महाराज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैंने जो कहा था, वह आज भी सत्य है। आगे काली माई की इच्छा है। मुझे न्याय प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है। जो लोग न्याय पालिका का सम्मान नहीं करते हैं, वो देशद्रोही हैं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के द्वारा नोट में लक्ष्मी और गणेश की फोटो लगाने पर उन्होंने कहा कि कि नोट पर भगवान की फोटो लगाना अच्छी बात है। धर्म के नाम पर हो रही राजनीति को लेकर उन्होंने कहा कि राजनीति में धर्म का होना जरूरी है। तभी तो देश में धर्मराज आएगा।

धर्म संसद में दिया था विवादित बयान

छत्तीसगढ़ में आयोजित इसी साल धर्म संसद में उन्होंने महात्मा गांधी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। सोशल मीडिया में उनके बयान की क्लिप भी जमकर वायरल हुई थी जिसके बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कालीचरण को अरेस्ट किया था और इसके बाद उन्हें करीब तीन महीने बाद जेल से जमानत मिली थी।

Compiled: up18 News