झारखंड में हजारीबाग में दर्शन करने जा रहे बिहार के चार लोगों की सड़क हादसे में मौत

Regional

बिहार से मां छिन्मस्तिका दर्शन के लिए आ रहे थे सभी लोग

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6.30 बजे चरही घाटी के यूपी मोड़ के निकट दुर्घटना हुई। स्कॉर्पियो पर सवार सभी लोग बिहार से रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका मंदिर पूजा करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया। जिसके कारण गाड़ी डिवाइडर को तोड़ते हुए विपरीत दिशा में जाकर पलट गई। दुर्घटना इतनी जबर्दस्‍त थी कि स्कॉर्पियो के परखचे उड़ गए। हादसे में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई जबकि पूजा करने के लिए ले जा रहे बकरे की भी मौत हो गई।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे लोगों को मुश्किल से निकाला गया

हादसे की खबर मिलते ही चरही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। फिर हाइड्रा और किरान की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन से मृतकों और घायलों को बाहर निकाला।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सभी घायलों को इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मृतकों को भी पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Compiled: up18 News