ISI के मददगार पाकिस्‍तानी डॉक्‍टर को अमेरिका में 18 साल की सजा

INTERNATIONAL

इस कोशिश में नाकामयाब होने के बाद उसने मिनेपोलिस से लॉस एंजिल्स जाने की कोशिश जहां से मसूद को किसी ऐसे इंसान से मिलना था, जो कार्गो शिप के जरिए सीरिया तक पहुंचने में उसकी मदद करता । मसूद मिनेपोलिस की फ्लाइट पकड़ पाता इससे पहले उसे FBI ने गिरफ्तार कर लिया।

वर्क वीजा पर अमेरिका आया था मसूद

प्रोसीक्यूटर ने बताया कि मसूद अमेरिका में वर्क वीजा पर आया था। अमेरिका में संदिग्ध लोगों की जानकारी देने के लिए कुछ जासूसों को काम पर रखा गया है। इनके सामने मसूद ने जनवरी 2020 से ही अपने ISIS जॉइन करने के बारे में जानकारी दी थी।

मसूद ने बताया कि उसे लगा था कि ये लोग ISIS से जुड़े हैं। उसने आतंकी संगठन और उसके लीडर का पूरा साथ देने की कसम खाई थी। मसूद ने जासूसों को ये भी बताया था कि वो अमेरिका में ‘लोन वुल्फ’ अटैक करना चाहता था।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हासिल हुई थी मसूद की जानकारी

मसूद अमेरिकी एजेंसियों के टारगेट पर तब आया जब उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसके ISIS के समर्थन में किए गए पोस्ट मिले। इसके बाद मसूद की ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए उसे कुछ ऐसे लोगों के संपर्क में लाया गया जो अमेरिकी एजेंसियों के लिए काम कर रहे थे।

मसूद ने उनके सामने बताया कि वो डॉक्टर है जो मेडिकल वीजा पर अमेरिका आया है। वो सीरिया, इराक और अफगानिस्तान के पास उत्तरी ईरान जाना चाहता है ताकि वो अपने ISIS के घायल भाइयों के लिए लड़ सके।

दरअसल, ISIS ने इराक और सीरिया के कुछ इलाकों पर 2014 में कब्जा कर लिया था। इसके लड़ाके पूरी दुनिया में फैले हैं। हालांकि, 2019 से इसकी पकड़ कमजोर हुई। अब इसके केवल 5 हजार से 7 हजार लड़ाके ही रह गए हैं। अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से ISIS का असर फिर से बढ़ रहा है।

अमेरिका में आतंकी हमले की साजिश रच रहे एक 17 साल के लड़के को फिलाडेल्फिया में गिरफ्तार किया गया है। इंडिपेंडेन्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, इस लड़के के संबंध अल-कायदा से थे और ये एक बड़े हमले की तैयारी कर रहा था।

Compiled: up18 News