भारतीय विदेश मंत्रालय का बयान, गुयाना-वेनेजुएला विवाद पर हमारी पूरी नजर

INTERNATIONAL

बता दें कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पड़ोसी देश गुयाना द्वारा नियंत्रित तेल समृद्ध क्षेत्र एस्सेक्विबो पर कब्जा करने की योजना पर आगे बढ़ रहे हैं। मादुरो ने देश की तेल कंपनियों को वहां से तेल निकालने के लिए लाइसेंस जारी कर दिए हैं, जिससे दोनों देशों के बीच जारी सीमा विवाद गहरा गया है।

वहीं गुयाना ने अपने रक्षा बलों को अलर्ट कर दिया है। बता दें कि एस्सेक्विबो एक सदी से भी अधिक समय से गुयाना और उससे पहले ब्रिटिश गुयाना के अधिकार में है लेकिन वेनेजुएला इस पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। दरअसल, वेनेजुएला का दावा है कि एस्सेक्विबा उसका हिस्सा है। एस्सेक्विबो में तेल का भंडार है। यही वजह है कि दोनों देशों में इसे लेकर विवाद बढ़ गया है।

Compiled: up18 News