अफ्रीकी देश गैबॉन में 700 साल के बुजुर्ग पेड़ को देखने पहुंचे फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों

INTERNATIONAL

2 मार्च को गैबॉन के पर्यावरण मंत्री ली वाइट के साथ फ्रांस के राष्ट्रपति इस पेड़ को करीब से देखने जंगल में गए थे। वाइट का जन्म यूके में हुआ था। मैक्रों ने जंगल में काफी वक्त बिताया और गैबॉन के मिनिस्टर से पेड़ के बारे में जानकारी बड़े ध्यान से सुनी।

राष्ट्रपति ने पेड़ को छुआ

रपोंडा वाकर एरबोरटम, गैबॉन में करीब 7000 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला जंगल है। यह संरक्षित क्षेत्र है। फ्रांस के राष्ट्रपति ने गुरुवार को इस 700 साल के ‘बुजुर्ग’ पेड़ को छुआ और गैबॉन के मिनिस्टर से काफी बातचीत की। जड़ और तने को बड़े ध्यान से देखा।

अफ्रीका का खूबसूरत देश

अफ्रीका का यह देश भले ही छोटा और उतना समृद्ध न हो पर यह प्राकृतिक रूप से काफी संपन्न है। यहां के जंगलों में विविध प्रकार के जीव-जंतु और पुराने पेड़ पाए जाते हैं।

Compiled: up18 News