इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव 2023 का आगाज: भारतीय कंपनियों के प्रमुख दिग्गजों के साथ कई नामी हस्तियां होंगी शामिल

Business

किस्मत वाले हैं कि अमृत काल के गवाह बने

टाइम्स नेटवर्क के वार्षिक कार्यक्रम इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव की शुरुआत करते हुए टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने कहा कि किस्मत वाले हैं कि हम अमृत काल के गवाह बने हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा बहुत कम होता है कि जब किसी देश की तरक्की को पूरी दुनिया सराहती है। हम बहुत भाग्यशाली है कि हम भारत के इस अमृत काल के गवाह हैं।

उन्होंने कहा कि ये अमृतकाल वादा करता है कि भारत के महान विविधता का विकास कर संपन्नता पूरे भारतीय है। उन्होंने कहा कि इससे अच्छा मौका नहीं हो सकता है कि जीडीपी ने सभी उम्मीदों के विपरीत 7.2 फीसदी जीडीपी ग्रोथ हासिल की है। ये आंकड़े दुनिया में सबसे ज्यादा है। आज हमारा देश तरक्की कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व और साहसी सरकार में देश की तरक्की आगे बढ़ रही है। देश में कारोबार को बेहतरीन मौका मिल रहा है।

भारत की ओर देख रहा पूरा विश्व

टाइम्स नेटवर्क के वार्षिक कार्यक्रम इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव की शुरुआत करते हुए टाइम्स नेटवर्क के एमडी एवं सीईओ एमके आनंद ने कहा कि भारत का प्रदर्शन पिछले 8 से 10 सालों में बेहतरीन रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना ने वैश्विक स्तर पर अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है। चीन का लॉकडाउन, यूक्रेन संकट ने सप्लाई चेन को बाधित किया। लेकिन भारत ने इन चुनौतियों के बाद भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी के साथ बढ़ रही है। भारत की बढ़ती इकोनॉमी की ओर दुनिया उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। भारत कोरोना के बाद भी हर मोर्चे पर तरक्की के साथ बढ़ रहा है। आज हमारा देश दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और चौथी सबसे बड़ी सैन्य शक्ति है। भारत तीसरे सुपरपावर में उभर रहा है। इस कॉन्क्लेव में तेजी से उभरती भारतीय अर्थव्यवस्था की संभावनाओं और नई चुनौतियों पर चर्चा होगी। टाइम्स ग्रुप के इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में कई विदेशी हस्तियां शामिल होंगी।

Compiled: up18 News