भीषण गर्मी की चपेट में आगरा, तेज धूप से परेशान हुए लोग, हीट वेव का अलर्ट जारी

स्थानीय समाचार

आगरा: भीषण गर्मी ने हाल बेहाल कर रखा है। पिछले तीन दिन से सूरज की तपिश झुलसा रही है। लू भी चल रही है। इससे लोग ज्यादा परेशान हैं। मंगलवार को भी हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। आज फिर आगरा झुलसेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, आज आगरा का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से पार पहुंच सकता है।

बता दें कि सोमवार को अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। न्यूतनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। प्रदेश में तीसरा सबसे गर्म शहर आगरा रहा था।

सुबह से ही कूलर रहा बेअसर

मंगलवार को स्थिति यह थी कि सुबह सात बजे के बाद तो कूलर भी फेल हो गए। कई लोगों ने अपने जरूरी काम सुबह दस बजे तक निपटा लिए। स्थिति यह है कि शहर के अधिकांश व्यापारी अब दस बजे से ही पहले दुकानों पर पहुंच जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सेहत का ध्यान जरूरी है। कोशिश करें कि दोपहर 11 बजे के बाद शाम तक सड़कों पर न निकलें। अगर बेहद जरूरी है तो पानी की बोतल साथ रखें। सिर पर कपड़ा ढक कर चलें। कुछ देर बाद पानी पीते रहें।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

07-Jun 29.0 45.0 Heat Wave
08-Jun 30.0 45.0 Heat Wave