आगरा: ग्रह कलेश के चलते पति-पत्नी ने लगाई फांसी, पत्नी की मौत, पति अस्पताल में भर्ती

Crime

आगरा जनपद के थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत गांव शिलपोली पुराताल में संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रह कलेश के चलते पति पत्नी ने आत्महत्या के लिए फांसी ली जिसमें पत्नी की मौत हो गई और पति को गंभीर हालत में पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत गांव शिलपोली पुराताल में सोमवार को दोपहर बाद संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रह कलेश के चलते घर के अंदर पति शिवकुमार उम्र करीब 27 वर्ष पत्नी मोनिका उम्र करीब 25 वर्ष ने आत्महत्या करने के लिए फांसी का फंदा डालकर फांसी लगा ली। जिसमें छोटे दो बच्चों पुत्री एवं पुत्र की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी एकत्रित हो गए और देखा तो पति पत्नी दोनों फांसी के फंदे पर लटके हुए थे। जिसे देखकर हड़कंप मच गया। एकत्रित पड़ोसियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से फांसी का फंदे को काटकर दोनों पति पत्नी को नीचे उतारा जिसमें देखा पत्नी मोनिका की मौत हो चुकी थी। और पति शिवकुमार की सांसे चल रही थी।

जहां पुलिस ने गंभीर पति शिव कुमार को एंबुलेंस द्वारा इलाज के लिए सीएचसी केंद्र बाह में भर्ती कराया गंभीर हालत होने पर चिकित्सकों ने तत्काल उसे हायर सेंटर आगरा के लिए रेफर कर दिया जहां उसका इलाज जारी बताया गया है। वही मृतिका महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मौके पर महिला के मायके के परिजन भी पहुंच गए वही पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

आपको बता दें पड़ोसी ग्रामीणों के अनुसार गांव सिलपोली तालपुरा निवासी शिव कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह की शादी 4 वर्ष पूर्व फिरोजाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र की रहने वाली मोनिका से हुई थी वही दंपत्ति पर एक 3 वर्ष का पुत्र एवं 1 वर्ष की पुत्री है। बताया जाता है कि दोनों में आए दिन गृह क्लेश के कारण विवाद होता रहता था। इसी के कारण दंपत्ति अपने मां-बाप से अलग रहते थे। वहीं सोमवार को दोनों में हुए विवाद झगड़े के बाद पत्नी ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद पति ने कमरे में अंदर देखा तो पत्नी फांसी के फंदे पर झूल रही थी। जिसपर हड़बड़ी में पति ने भी दूसरे कमरे में जाकर फांसी के फंदे पर झूल गया। वही बच्चों की रोने की आवाज सुन पड़ोसी एकत्रित हुए थे।

आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी। वहीं ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शिवकुमार एवं उसकी पत्नी को फांसी के फंदे से नीचे उतारा वहीं पत्नी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस शिवकुमार को लेकर इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंची थी। पुलिस के मुताबिक फिलहाल परिजनों की तरफ से कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया है। तहरीर प्रार्थना पत्र के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।