आगरा में स्मार्ट मीटर के खिलाफ सड़कों पर सपा, पुलिस से तीखी नोकझोंक के बीच जलाई मीटरों की ‘होली’

स्थानीय समाचार

आगरा। स्मार्ट मीटर और बिजली शोषण के खिलाफ आगरा में आज जनआक्रोश रैली ने बड़ा रूप ले लिया। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास के नेतृत्व में निकली इस रैली में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।

रैली की शुरुआत सांसद रामजी लाल सुमन जी द्वारा मशाल प्रज्वलित कर की गई, जिसे उन्होंने महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास को सौंपकर रैली को रवाना किया। इसके बाद यह जनसैलाब पूरे जोश के साथ धौलपुर हाउस से आगे बढ़ने लगे वही पुलिस द्वारा अतिरिक्त पुलिस बल लगाकर समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा रास्ता और पहले गेट लगाकर भी रोकने का काम किया गया उसमें कई कार्यकर्ताओं के साथ धक्का मुक्की में कई नेताओं और कार्यकर्ता चोट भी लगी

रैली में शामिल लोगों ने टोरेंट पावर और दक्षिणांचल विद्युत निगम लिमिटेड के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता से खुली लूट की जा रही है। पहले जहां 1500 रुपये तक का बिल आता था, अब वही उपभोक्ता 3-4 हजार रुपये तक रिचार्ज कराने को मजबूर है, लेकिन न तो यूनिट का कोई स्पष्ट हिसाब है और न ही बिलिंग में पारदर्शिता।

लोगों ने आरोप लगाया कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर प्रणाली गरीब और मध्यम वर्ग पर सीधा आर्थिक हमला है। रिचार्ज खत्म होते ही तुरंत बिजली काट दी जाती है, जो पूरी तरह अमानवीय है। शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं होती और तकनीकी खराबियों का खामियाजा भी जनता को ही भुगतना पड़ रहा है।

रैली में एक अनोखा विरोध भी देखने को मिला, जहां कार्यकर्ता कागज और गत्ते से बने प्रतीकात्मक “स्मार्ट मीटर” अपने सिर पर रखकर पहुंचे। कलेक्ट्रेट तक जाने से रोके जाने पर कार्यकर्ताओं ने रैली स्थल पर ही इन स्मार्ट मीटरों की होली जलाकर अपना आक्रोश प्रकट किया।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने कहा कि “होली बुराइयों को जलाने का प्रतीक है और आज हमने स्मार्ट मीटर के रूप में इस बुराई को जलाया है। यह प्रदेश सरकार के लिए स्पष्ट संकेत है कि जनता अब शोषण बर्दाश्त नहीं करेगी। यहां जली यह होली की तपिश लखनऊ तक पहुंचेगी और सरकार को हमारी मांगें माननी ही होंगी।”

शब्बीर अब्बास ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि यह सिर्फ एक प्रदर्शन नहीं, बल्कि जनता के हक और सम्मान की लड़ाई है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 7 दिनों के भीतर स्मार्ट मीटर व्यवस्था बंद नहीं की गई, पुराने मीटर बहाल नहीं किए गए और बढ़े हुए बिलों की जांच नहीं हुई, तो समाजवादी पार्टी वृहद आंदोलन, घेराव और सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करने के लिए बाध्य होगी।

राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सांसद श्री रामजीलाल सुमन जी ने कहा कि सरकार तानाशाही अपना रही है और लोगों का खून चूस रही है समाजवादी पार्टी इसका विरोध करती है
रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अपने-अपने घरों और चौराहों से जुलूस के रूप में शामिल हुए। “स्मार्ट मीटर वापस लो” और “टोरेंट की मनमानी नहीं चलेगी” जैसे नारों से पूरा शहर गूंज उठा।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद राम जी लाल सुमन जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाहा की गरिमामय उपस्थिति रही तथा अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने एक स्वर में बिजली शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद की।. कार्यक्रम में मुख्य रूप से. राजपाल यादव, डॉ वीरेंद्र सिंह चौहान, राहुल चतुर्वेदी, नितिन कोहली, पुष्पेंद्र शर्मा, गिरीश चंद्र गोयल,कादिर कुरैशी, राम सहाय यादव, फारूक शेयर, नरेंद्र सिंह नंद, आमिर फौजदार, सतीश चाहर, राहुल चौधरी, रवि मेहरा, चौधरी फरहान, अमित यादव, अजीज अब्बास, ईशान अहमद, इमरान कुरैशी, मुन्नी बेगम, पूनम बाल्मिकी मीना वर्मा ,आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।