Lucknow : राष्ट्रविरोधी रोहिंग्या घुसपैठियों का मददगार गिरफ्तार, NGO के नाम पर विदेश से जुटाए थे करोड़ो

राष्ट्रविरोधी रोहिंग्या घुसपैठियों का मददगार लखनऊ से गिरफ्तार, NGO के नाम पर विदेश से जुटाए थे करोड़ो

Crime

यूपी एटीएस ने अबू सालेह मंडल नाम के एनजीओ संचालक को लखनऊ के मानकनगर स्थित आलमबाग इंटर कालेज से गिरफ्तार किया था। आरोपी राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्त रोहिंग्या घुसपैठियों की मदद कर रहा था। उसने एनजीओ के नाम पर विदेश से 58 करोड़ रुपये जुटाये थे। अबू सालेह पर एटीएस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। उसको रविवार देर रात गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के मुताबिक, रोहिंग्या घुसपैठियों का मददगार अबू सालेह मंडल पश्चिम बंगाल के नार्थ 24 परगना के थाना स्वरूपनगर का रहने वाला है। एटीएस के डीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि 50 वर्षीय अबू सालेह ने मौलाना की पढ़ाई दारुल उलूम मदरसा, देवबंद से की है। एटीएस अबू सालेह पर 50 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित कर चुकी है। उसके पास से 1,16,976 रुपये नकद, अलग-अलग जन्म तिथि के खुद के दो आधार कार्ड, दो मोबाइल बरामद हुए हैं।

बताया जा रहा है कि विदेशों से मिले पैसे का इसेटमल सिंडिकेट के जरिये गैर-कानूनी तरीके से रोहिंग्याओं एवं बांग्लादेशियों की भारत में घुसपैठ कराने, भारत में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्याओं एवं बांग्लादेशियों की आर्थिक सहायता करने व राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में प्रयोग होता।

-एजेंसी