ग्वालियर: जनाक्रोश रैली में प्रियंका गांधी बोली, देश में आजकल भौकाल की राजनीति है, जनता की समस्याएं डूब रही हैं

Politics

उन्होंने कहा कि ग्वालियर-चंबल के लोग इस बार मामाजी की भ्रष्ट सरकार बदलने वाले हैं। बीजेपी जाने वाली है और कांग्रेस आने वाली है। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं लोगों को धन्यवाद देना चाहती हूं उन्‍होंने मुझे विश्वास के साथ सुना है।
इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने कहा कि हम लोगों के लिए कुछ गारंटी लेकर आए हैं। हमारी सरकार जिन राज्यों में हैं, वहां हमने वादे निभाए हैं। प्रियंका गांधी ने पुरानी पेंशन स्कीम पर भी घेरा है। उन्होंने कहा कि लोन माफ करने के लिए सरकार के पैसे हैं, लेकिन आपको पेंशन देने के लिए पैसे नहीं हैं। जहां-जहां कांग्रेस की सरकार है, वहां पुरानी पेंशन स्कीम लागू है। एमपी में भी सरकार आई तो पुरानी पेंशन स्कीम लागू होगी। बहनों के खाते में सीधे 1500 रुपए डाले जाएंगे। गैस सिलेंडर 500 रुपए में मिलेगा।

इस दौरान प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। हिमाचल में हम अपना वादा पूरा कर रहे हैं। मध्यप्रदेश में भी इस बार बदलाव की लहर है। प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रचंड बहुमत से इस बार आप लोग कांग्रेस की सरकार बनाइए। आप ऐसी सरकार बनाइए, जिसे न खरीदी जा सके और न गिराई जा सके। प्रियंका गांधी ने कहा कि रास्ते में मुझे कुछ दिव्यांग लोग मिले, उन्होंने कहा कि हमें पेंशन सिर्फ छह सौ रुपए मिलते हैं। अगर आपकी सरकार आई तो उनका पेंशन जरूर बढ़ाइएगा।

प्रियंका गांधी ने कहा कि ऐसी हालात के लिए आप लोग खुद जिम्मेदार हैं। आप लोग नेताओं से सवाल नहीं करते। जनता अपनी सरकार से यह नहीं पूछती है कि आपकी घोषणाओं का क्या हुआ है। इस देश में एक उद्योगपति एक दिन में 1600 करोड़ रुपए की कमाई कर रहा है जबकि किसान की कमाई 27 रुपए भी नहीं है। ऐसे में सवाल करती हूं कि जनता बदलाव चाहती है कि नहीं।

इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने कहा कि 18 साल सत्ता में रहने वाले लोग समझने लगते हैं कि हमारा क्या होगा। ये लोग लोगों का ध्यान भटकाते रहते हैं। बार-बार ये लोग लोगों को भटकाकर वोट पा लेते हैं। यहां सत्ता की वजह से अहंकार है। प्रियंका गांधी ने कहा कि नेक इंसान के हाथ में सत्ता दो वह भलाई करेगी। गलत इंसानों के हाथ में सत्ता दोगे तो लूट मचेगी। प्रियंका गांधी ने रैली के दौरान पूछा कि आपलोगों में से कितनों का रोजगार मिला है।

सीधी कांड पर भी बोला हमला

प्रियंका गांधी ने सीधी कांड को लेकर भी शिवराज सरकार पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता ने आदिवासी पर पेशाब किया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सही फैसला लेने का वक्त आ गया है।

शिवराज सरकार पर भी प्रियंका गांधी ने जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा कि एमपी में पटवारी भर्ती घोटाला हुआ है। युवाओं को नौकरी कहां से मिलेगी। प्रियंका गांधी ने कहा कि चुनाव से पहले अब ये युवाओं और महिलाओं के लिए घोषणा कर रहे हैं। इन लोगों ने किसी को नहीं छोड़ा है। महाकाल लोक में भी घोटाला किया है। ये सरकार पैसों से खरीदी है। इन लोगों ने हमारी सरकार गिराई है। शुरु से लूट और घोटालों की नींव पर सरकार है। 18 साल से सता में रहने की वजह से अहंकार आ जाता है।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि सेना में ये लोग अग्निवीर स्कीम लेकर आए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि हमने हरियाणा के कुछ नौजवानों से बात की है। उन्होंने कहा कि वे लोग ट्रेनिंग से वापस लौट रहे हैं। वे सोच रहे हैं कि चार साल बाद बेरोजगार होने के लिए हम इतनी कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं।

प्रियंका गांधी ने टमाटर की बढ़ती कीमतों पर भी केंद्र सरकार को घेरा है। साथ ही कहा कि महंगाई ने लोगों को कमर तोड़ दी है। मैं यहां फिजूल की बातें नहीं करूंगी। मैं जनात की बात करने आई हूं। जनता के बीच में जाने पर नेताओं को महंगाई और बेरोजगारी पर बात करनी पड़ी है। लोगों को सोचना पड़ेगा कि हमारे देश की सरकार ने एक और दो उद्योगपतियों को देश की संपत्ति बेच दी। आपको रोजगार कैसे मिलेगा।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि देश की सभ्यता बनाए रखने की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री की हैं। वहीं, प्रधानमंत्री ने विपक्ष के सारे नेताओं को चोर बोल दिया। ये वैसे नेता हैं, जो आम लोगों की बात कर आगे बढ़े हैं। ये उनका अपमान है।

प्रधानमंत्री मणिपुर की घटना पर एक लब्ज नहीं बोल पाए। उन्होंने मजबूरी में वीडियो वायरल होने के बाद बोला है। उसमें भी राजनीति की है और विपक्षी सरकारों के नाम लिए।

प्रियंका गांधी ने ग्वालियर-चंबल की स्थानीय भाषा में स्पीच की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि हम नेताओं में सभ्यता, सरलता और सादगी ढूंढते हैं। अब परिस्थितियां बदल गई हैं। हम मंच पर आते हैं कि तो एक-दूसरे की बुराई गिनाते हैं। इस बीच जनता के असली मुद्दे डूब जाते हैं। आज देश में बड़े बिजनेसमैन को संपत्ति सौंप दी जा रही है। देश में आजकल भौकाल की राजनीति है। जनता की समस्याएं डूब रही हैं।

Compiled: up18 News