आगरा: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के संदेश देते हुए प्रीपेड ऑटो टैक्सी चालकों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Press Release

आगरा। आजादी की अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रीपेड ऑटो टैक्सी चालकों की ओर से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह तिरंगा यात्रा आगरा कैंट स्टेशन से शुरू हुई जो आगरा किला पर जाकर समाप्त हुई। इस तिरंगा यात्रा को विधायक डॉ जी एस धर्मेश ने हरी झंडी दिखाई और उसे रवाना किया। इस तिरंगा यात्रा में भाग लेकर ऑटो और टैक्सी चालक काफी उत्साहित नजर आए।

प्रीपेड ऑटो टैक्सी ड्राइवर की ओर से आजादी की अमृत महोत्सव के अंतर्गत निकाली गई तिरंगा यात्रा के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान की जानकारी लोगों को दी गयी। जिससे 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत हर शहरवासी के घर पर और वाहनों पर तिरंगा नजर आए।

विधायक डॉक्टर जी एस धर्मेश ने बताया कि पहली बार ऐसा हो रहा है कि देश प्रेम से जुड़े हुए कई कार्यक्रम एक साथ हो रहे हों। आजादी को 25 साल पूरे हो गए इसीलिए आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है लेकिन इसके साथ-साथ कई ऐसे कार्यक्रम भी किए जा रहे हैं जो हर व्यक्ति को देश प्रेम से सराबोर कर रहा है। उसी में अब हर घर तिरंगा अभियान भी जुड़ गया है। जब हर देशवासी अपने घर पर झंडा लगाकर उसे सलाम करेगा तो वह अपने आपको गौरवान्वित महसूस करेगा।

उत्सव के साथ मनाया जाएगा 15 अगस्त

समाजसेवी बृजेश पंडित सहित अन्य समाजसेवियों ने कहा कि इस बार 15 अगस्त एक उत्सव के रूप में पूरे देश में मनाया जाएगा। पहले से ही उत्सव का माहौल है लेकिन 15 अगस्त को आगरा शहर का और देश का दृश्य कुछ अलग होने वाला है। घर पर तिरंगा लगेगा, हर गली में देशभक्ति के गीत और धुन सुनाई देगी।