रेलवे से लेकर एरोस्पेस तक NBC का जलवा: सीकेए बिरला ग्रुप ने आगरा के रिटेलर्स को किया तकनीकी रूप से सशक्त

Business

आगरा: एशिया की अग्रणी बियरिंग निर्माता कंपनी एनबीसी (नेशनल बियरिंग कम्पनी) ने ताजनगरी में एक भव्य रिटेलर मीट का आयोजन कर आधुनिक तकनीक और औद्योगिक नवाचार का प्रदर्शन किया। सोमवार को शहर के एक होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में एनबीसी (सीकेए बिरला ग्रुप) ने अपने रिटेलर्स को बियरिंग्स की नवीनतम तकनीक, उचित रखरखाव और लुब्रिकेशन के वैश्विक मानकों से अवगत कराया।

​दिग्गज कंपनियों का भरोसा

कार्यक्रम में कंपनी के सी.एस.एम.ओ. राजेश प्रेम चंद्रन और जीएम मार्केटिंग शरद गुप्ता ने बताया कि एनबीसी के बियरिंग्स आज भारतीय सड़कों और उद्योगों की लाइफलाइन बन चुके हैं। टाटा मोटर्स, महिंद्रा, मारुति सुज़ुकी, हीरो मोटोकॉर्प और बजाज ऑटो जैसे ऑटोमोबाइल दिग्गजों के साथ-साथ भारतीय रेलवे, सेना के वाहनों और एरोस्पेस क्षेत्र में भी एनबीसी की तकनीक का लोहा माना जा रहा है।

​नए उत्पाद: लुब्रिकेंट्स और ग्रीस की रेंज

मार्केटिंग अधिकारी दीपेश पाण्डेय ने कंपनी के नए उत्पादों लुब्रिकेंट्स और उच्च गुणवत्ता वाली ग्रीस के बारे में जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सही लुब्रिकेशन न केवल मशीनों की दक्षता बढ़ाता है बल्कि मेंटेनेंस की लागत को भी कम करता है। रिटेलर्स को बताया गया कि वे ग्राहकों को कैसे बेहतर तकनीकी सलाह देकर उनके वाहनों और मशीनों की उम्र बढ़ा सकते हैं।

प्रश्नोत्तर सत्र और संवाद

मीट के दूसरे सत्र में एक संवादात्मक प्रश्नोत्तर दौर हुआ, जहाँ आगरा के रिटेलर्स ने बियरिंग्स के उपयोग और तकनीकी समस्याओं पर विशेषज्ञों से सीधा संवाद किया। इसका मुख्य उद्देश्य रिटेलर्स को केवल विक्रेता नहीं, बल्कि एक ‘तकनीकी सलाहकार’ के रूप में तैयार करना था।

आगरा के स्टॉकिस्टों की सहभागिता

कार्यक्रम को सफल बनाने में आगरा के प्रमुख स्टॉकिस्ट राकेश नारंग, सतेंदर गुप्ता, राजीव गुप्ता और विधित बंसल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कंपनी की ओर से सुशोभित नेगी और संजय शर्मा ने भी सक्रिय भागीदारी की। अंत में राकेश नारंग और राजीव गुप्ता ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।