UP News: रायबरेली में पटाखा बनाते समय हुआ विस्फोट, चार किशोर झुलसे

यूपी के रायबरेली में पटाखा बनाते समय हुआ विस्फोट, चार किशोर गंभीर झुलसे

Regional

रायबरेली के सरेनी ब्लॉक के एक गांव में पटाखा बनाते समय विस्फोट हो गया। इस दौरान चार बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। इस हादसे के बाद वहां पर चीख पुकार मच गयी। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर देखकर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि, सरेनी थाना क्षेत्र के मल्केगांव गांव में रहने वाले शैलू उर्फ़ नसरीन बानो पत्नी कलाम मोहम्मद के घर में पटाखा बनाने का काम चल रहा था। शुक्रवार को वहां पर कई बच्चे पटाखा बनाने का कम कर रहे थे तभी वहां पर ​जोरदार विस्फोट हो गया।

इससे चारों बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए, जिससे अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Compiled: up18 News