श्रीलंका के पूर्व कप्तान लाहिरू थिरिमाने सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल, हॉस्पिटल में भर्ती

SPORTS

धार्मिक स्थल जा रहे थे थिरिमाने

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना उस समय हुई जब लाहिरू थिरिमाने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल दर्शन के लिए जा रहे थे। थिरिमान्ने ने साल 2010 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने श्रीलंका के लिए 44 टेस्ट मैच, 127 वनडे और 26 टी20 मैच खेले हैं। टेस्ट में थिरिमाने के बाद 2088, वनडे में 3194 और टी20 में 291 रन हैं। वह 2014 में श्रीलंका की टी20 विश्व कप जीत सहित तीन टी20 विश्व कप और दो वनडे वर्ल्ड कप का हिस्सा रहे हैं।

भारत के खिलाफ खेला आखिरी मैच

लाहिरू थिरिमाने श्रीलंका की टीम की कप्तानी भी 5 वनडे मैचों में की थी। आखिरी बार वह मार्च 2022 में श्रीलंका के लिए खेले थे। जुलाई 2023 में उन्होंने 13 साल के शानदार करियर को अलविदा कह दिया था। उन्होंने भारत के खिलाफ ही अपना मैच खेला था। बेंगलुरू में खेले गए उस टेस्ट में थिरिमाने ने 8 और 0 रन बनाए थे।

-एजेंसी