फिरोजाबाद: पिता बना हैवान, आरी से काटा बेटी का गला, बेटी के प्रेम संबंध से था नाराज

Crime

फिरोजाबाद: मोहल्ला तिलकनगर में शुक्रवार सुबह मनोज राठौर ने इस वारदात को अंजाम दिया। मनोज चूड़ी के कारखाने में काम करता है। उनकी 19 साल की बेटी के संबंध सुधीर कुमार से थे। सुधीर एटा जिले का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि बेटी युवक से मिलने जाती थी। इस बात की जानकारी पिता मनोज राठौर को हो गई थी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिता ने उससे विरोध जताया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे घर की दूसरी मंजिल पर कमरे में मनोज राठौर ने बेटी का गला आरी से काट दिया। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। चीख सुनकर आसपास के लोग और परिजन आ गए।

लोगों ने जानकारी पुलिस को दी। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी पर एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने पिता को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। एसपी देहात के अनुसार, युवती के प्रेम संबंध एटा के युवक से थे। इसीलिए पिता ने आरी से बेटी का गला काटकर हत्या कर दी है। जांच की जा रही है।

-एजेंसी