कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता सियाया ने दिया चार शावकों को जन्म

Regional

पांच दिन पहले दिया था जन्म 

जानकारी के अनुसार तीन वर्षीय मादा चीता ‘सियाया’ ने करीब पांच दिन पहले चार शावकों को जन्म दिया था। हालांकि इन शावकों के लिंग के बारे में अभी पता नहीं लगा है। मुख्य वन संरक्षक और वन बल के प्रमुख जे.एस. चौहान ने बताया कि जब मां चीता शावकों को खुले में लाएगी तब हमें उनके लिंग के बारे में पता चलेगा। अभी शावक पूर्व-रिलीज बाड़े में सुरक्षित हैं।

फरवरी में अफ्रीका से लाए गए थे 12 चीते

सितंबर 2022 में नामीबिया से 8 चीते लाए गए थे, उसके बाद फरवरी 2023 में  दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते और लाए गए थे। जिसके बाद कूनो में चीतों का कुनबा 20 का हो गया था। लेकिन पिछले दिनों के मादा चीते की मौत के बाद केवल 19 ही रह गए थे। वहीं आज 4 शावकों ने जन्म लिया है, जिसके बाद कुनबा फिर से बढ़कर 23 का हो गया है। सूत्रों के अनुसार सभी शावक स्वस्थ हैं।