यूपी: देर रात आठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला, पीयूष मोर्डिया लखनऊ के एडीजी जोन, दीपक कुमार आगरा के नये आईजी

Regional

उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार देर रात आठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में जेसीपी पीयूष मोर्डिया को लखनऊ का एडीजी जोन बनाया गया है।

अलीगढ रेंज के डीआइजी के पद तैनात रहे दीपक कुमार को पदोन्नति के बाद अब आइजी आगरा रेंज के पद पर तैनाती दी गई है। कानपुर कमिश्नरेट में तैनात अपर पुलिस आयुक्त सुरेश राव कुलकर्णी को डीआइजी अलीगढ़ रेंज के पद पर तैनात किया गया है।

देवीपाटन रेंज के डीआईजी उपेन्द्र कुमार अग्रवाल को लखनऊ कमिश्नरेट में नया संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानून व्यवस्था बनाया गया है। इसी तरह अयोध्या रेंज के डीआईजी अमरेंद्र कुमार को देवीपाटन भेजा गया है। आईजी रेंज मेरठ प्रवीण कुमार को अयोध्या रेंज की जिम्मेदारी दी गयी है।

आईजी आगरा नचिकेता झा को मेरठ भेजा गया है। अलीगढ़ के डीआईजी दीपक कुमार को आगरा आईजी रेंज बनाया गया है। कानपुर कमिश्नरेट में तैनात सुरेश कुलकर्णी को अलीगढ़ का डीआईजी बनाया गया है। एसआईटी में तैनात अमित वर्मा को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में। अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में करीब 2 साल से ज्यादा समय तक ज्वाइंट सीपी कानून व्यवस्था के पद पर तैनात रहे पीयूष मोर्डिया को एडीजी जोन लखनऊ में तैनाती दी गई है। इससे पहले साल अगस्त 2020 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद आइपीएस पीयूष मोर्डिया को अलीगढ़ रेंज के नए आइजी के रूप में कार्यभार संभाल लिया था। आइजी पीयूष मोर्डिया ने जनता के काम, उनकी संतुष्टि व ईमानदार पुलिसिंग को प्राथमिकता बताया है।

उन्होंने कहा कि थानाध्यक्षों को समझाया जाएगा कि फरियादियों की बात सुनें और उनके साथ अच्छा व्यवहार करें। मूलरूप से अजमेर (राजस्थान) के रहने वाले पीयूष मोर्डिया शुरुआत में राजस्थान के पाकिस्तान बॉर्डर पर तैनात रहे थे। यूपी में नोएडा, अंबेडकरनगर समेत कई जिलों में काम किया। साल 2012 में अलीगढ़ में डेढ़ साल एसएसपी रहे।

आईजी रेंज आगरा बने दीपक कुमार लंबे समय से फील्ड में बड़ी जिम्मेदारी निभा रहे हुआ। आईजी रेंज अलीगढ़ से पहले चित्रकूट धाम रेंज डीआईजी के पद पर तैनात रहे। इससे पहले अयोध्या के एसएसपी/ डीआईजी के पद पर भी दीपक कुमार तैनात रह चुके हैं। दीपक को मुज़फ्फरनगर और मेरठ जैसे संवेनदनशील जिले में भी नियुक्त किया गया था, जहां उन्होंने बखूबी अपनी जिम्म्मेदारी निभाई। दीपक पीएसी की 32वीं वाहिनी में कमाडेंट के पद पर भी तैनात रहे थे।

दीपक कुमार बिहार के बेगूसराय जिले रामदीरी गांव के हैं। ये 2005 बैच के IPS अधिकारी हैं। इन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा बेगूसराय और नेतरहाट से पूरी की। इसके बाद उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से इकोनॉमिक्स में बीए की डिग्री पूरी की। फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री हासिल की।