धोनी की साइंस फिक्शन फिल्म “अथर्व” का टीज़र हुआ रिलीज

Entertainment

कैप्टन कूल कहे जाने वाले देश के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी साइंस फिक्शन वेबसीरीज ‘अथर्व’ में काम रहे हैं। माइथोलॉजी पर आधारित इस सीरीज का पहला टीज़र ‘अथर्व – द ओरिजिन’ जारी हो गया है। इसमें धोनी एक अलग ही लुक में नजर आ रहे हैं। धोनी पोस्टर में सुपरहीरो और योद्धा नेता के रूप में दिख रहे हैं। मोशन पोस्टर ने अपने आधिकारिक फेसबुक हैंडल पर यह टीज़र डाला है।

धोनी ने जो फर्स्ट लुक की क्लिप शेयर की है, उसमें धोनी को युद्ध के मैदान में एक एनिमेटेड अवतार में देखा जा सकता है। इस क्लिप में धोनी को राक्षसी सेना के खिलाफ लड़ता हुए दिखाया गया है।

धोनी की वेब सीरीज साइंस फिक्शन पर आधारित है। ‘पुस्तक एक पौराणिक विज्ञान-कहानी है, जिसमें एक रहस्यमय अघोरी की यात्रा को समझाया और दर्शाया गया है। साथ ही इस वेब सीरीज के माध्यम से समाज में चल रहे बड़े मिथक को तोड़ने की कोशिश की गई है।’

 

माही ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली वेब सीरीज का फर्स्ट लुक टीजर शेयर हुए लिखा कि मेरे नये अवतार अथर्व की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।

बताया जा रहा है कि अथर्व को बनाने के लिए कलाकारों की टीम कई सालों से काम कर रही थी। इस ग्राफिक उपन्यास में 150 से भी ज्यादा चित्रण दर्शाए गए हैं। वहीं, पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस पर कहा कि” मैं इस प्रोजेक्ट से जुड़कर रोमांचित हूं और यह वास्तव में एक रोमांचक वेंचर है। अथर्व – द ओरिजिन एक आकर्षक कहानी और मनोरम ग्राफिक उपन्यास है।”

इस फिल्म में केवल धोनी एक अभिनेता के तौर पर भी शामिल हैं बल्कि यह फिल्म ‘धोनी एंटरटेनमेंट’ बैनर के साथ ही बन रही है।