देवानंद देव और नीलम गिरी का सैड सांग ‘काहें सपना में आवेलू’ रिलीज

Entertainment

भोजपुरी इंडस्ट्री की टेलेंटेड अभिनेत्री नीलम गिरी और प्रतिभाशाली सिंगर देवानंद देव का एक सैड सांग ‘काहें सपना में आवेलू’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा हैं। सोशल मीडिया में नीलम गिरी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। उनका एक एक फोटो और वीडियो को उनके फैंस हाथोहाथ उठा लेते हैं। ऐसा में हालिया रिलीज उनका सांग दर्शकों को खूब भा रहा हैं

सिंगर देवानंद देव जब भी कोई गाना लेकर आते हैं तो वह गाना अलग ही मिजाज का होता है। चाहे वह लोकगीत हो, सैड सॉन्ग या रोमांटिक गाना श्रोताओं को खूब पसंद आता है। इसी क्रम में इस बार देवानंद देव का गाया हुआ सैड सांग ‘काहें सपना में आवेलू’ जारी होते ही छा गया है। सांग में प्रेमी और प्रेमिका को जुदा करने का काम नीलम गिरी के पिता कर रहे हैं। वे अपनी बेटी नीलम गिरी को कुछ कहते हैं इस के बाद नीलम अपने प्रेमी को गले लगाकर जोरदार थप्पड़ मरती है। गाने का फिल्मांकन बहुत ही जबरदस्त तरीके से किया गया हैं। हर बार की तरह इस बार भी सांग में नीलम गिरी के एक्सप्रेशन्स का कहने।

शानदार भोजपुरी गीत ‘काहे सपना में आवेलु’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने के वीडियो में जानदार परफार्मेंस किया अदाकारा नीलम गिरी ने। गायक देवानन्द देव हैं। गीतकार बृजेश कलेक्टर, संगीतकार पंकज सिंह, वीडियो निर्देशक आर्यन देव, एडीटर मीत जी, कोरियोग्राफर सम्राट अशोक, डीओपी राजेश राठौर, रवि राठौर, प्रोडक्शन हेड जुबैर शाह हैं। परिकल्पना एके अकेला, राकेश कुमार का है। आल म्यूजिक राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

-up18 News