आगरा: मौसम ने एक बार फिर ली करवट, तापमान में गिरावट के साथ चली शीतलहर

स्थानीय समाचार

आगरा। पिछले कुछ दिनों से ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे गर्मी आने वाली है, लेकिन मौसम के करवट बदलते ही सर्दी ने एक बार फिर सितम करना शुरू कर दिया है। तापमान में गिरावट के बाद शीत लहर चल रही है। आज बड़ा सालग होने के कारण शादी वाले घरों में बारिश की संभावना को देखते हुए चिंता बढ़ा दी थी, लेकिन दोपहर बाद धूप देखने से लोगों ने राहत महसूस की है।

आज मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। कल दिन में तेज धूप के साथ सर्दी कम रही, लेकिन आज 3 डिग्री तापमान में गिरावट हुई है। अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री बताया गया है।

वहीं करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार तीन-चार दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। वहीं बारिश होने की भी संभावना बताई गई है।