समुद्री क्षेत्र में दादागीरी को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ ने चीन को दी परोक्ष चेतावनी

National

राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि भारत समुद्री सुरक्षा को लेकर अंतर्राष्ट्रीय विनियमों को लागू करने के लिए वचनबद्ध है। हमें समुद्री सुरक्षा और उसकी सुरक्षा के लिए कानून बनाने, उनके अमल के लिए विभिन्न देशों के साथ सहकारी तंत्र स्थापित करने और समुद्री कानून लागू करने वाली एजेंसियों की क्षमता बढ़ाने में जुटना होगा।

समुद्री डकैती रोकने का क्षेत्रीय समझौता उत्साहवर्धक

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत एशिया में समुद्री और सशस्त्र डकैती के खिलाफ क्षेत्रीय सहयोग के समझौते से उत्साहित है। हम आपसी सहयोग को ही समुद्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने का सबसे प्रभावी तरीका मानते हैं।

-एजेंसी