अडाणी ग्रुप और हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस ने शुरू किया विरोध प्रदर्शन

Politics

पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए हल्का बल प्रयोग भी किया। इस दौरान कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। वहीं, बेरोजगारी, मंहगाई और अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जंतर-मंतर पर महिला कांग्रेस की सदस्यों ने धरना दिया।

बता दें कि अडाणी मामले पर विपक्ष केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर है। मंगलवार को राहुल गांधी ने लोकसभा में इस मामले पर मोदी सरकार से 7 सवाल किया था। कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी नेता लगातार इसके लिए JPC की मांग कर रहे हैं।

Compiled: up18 News