Mizoram Assembly Elections 2023 : सोनिया गांधी बोलीं-मिजोरम के भाई-बहन संविधान के अनुच्छेद 371जी की रक्षा के लिए मतदान करें

मिजोरम के भाई-बहन शांति और संविधान के अनुच्छेद 371जी की रक्षा के लिए मतदान करें: सोनिया गांधी

Politics

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मिजोरम विधानसभा चुनाव में हमारे भाइयों और बहनों से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को वोट देने की व्यक्तिगत अपील की है। वह इस बात पर जोर देती हैं कि यह भाजपा के प्रतिनिधियों जेडपीएम और एमएनएफ के साथ प्रयोग करने का समय नहीं है। मिजोरम को क्षेत्र में शांति और हमारे संविधान के अनुच्छेद 371जी की रक्षा के लिए मतदान करना चाहिए।

बता दें कि 7 नवंबर को मिजोरम में विधानसभा की 40 सीटों के लिए मतदान होना है। इससे पहले सीनियर सिटीजन, दिव्यांग और सरकारी अधिकारियों ने मतदान करना शुरू कर दिया है। सरकारी अधिकारी जहां डाक मत पत्र से वोटिंग कर रहे हैं तो दिव्यांग और सीनियर सिटीजन को घर बैठे वोटिंग करने की सुविधा दी जा रही है। कुल मिलाकर 5,306 वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों (PWD) और सरकारी अधिकारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

बताते चलें कि मिजोरम में विधानसभा की 40 सीटों के लिए 7 नवंबर को वोटिंग होनी है। यहां मुख्यमंत्री जोरमथांगा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ नेशनल फ्रंट (एमएनएफ), जोरम पीपल्स मूवमेंट (जेडपीएम) और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। बीजेपी 23 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पहले 39 सीटों पर चुनाव लड़ती थी। इसके अलावा, आम आदमी पार्टी (आप) के चार उम्मीदवार हैं। राज्य में AAP पहली बार चुनाव लड़ रही है। इसके अलावा, 27 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

2018 में 10 साल बाद कांग्रेस ने गंवाई थी सत्ता

इससे पहले 2018 के विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला था। 10 साल से सत्ता में काबिज कांग्रेस को हार मिली थी और मिजो नेशनल फ्रंट ने जिम्मेदारी संभाली थी।

7 नवंबर को मिजोरम में सार्वजनिक अवकाश

मिजोरम के राज्यपाल ने केंद्रीय/राज्य सार्वजनिक उपक्रम, शैक्षणिक संस्थानों और बैंकिंग संस्थानों के कर्मचारियों समेत सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए 7 नवंबर, 2023 (मंगलवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है, ताकि मतदाता मिजोरम के आम चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

Compiled: up18 News