बॉलीवुड अभिनेत्री अदिति गोवित्रिकर ने कहा, आगरा को अभी और स्वच्छ करने की जरूरत

Press Release

आगरा के होटल रमाडा में मन की उड़ान फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को आयोजित फ्यूचरिस्टिक इंडिया समिट 2022 और गोल्डन एचीवर अवार्ड सेरेमनी में मुख्य अतिथि के रूप में आईं बॉलीवुड एक्ट्रेस डॉ अदिति गोवित्रिकर ने आगरा के स्वच्छता अभियान की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि आगरा को अभी भी स्वच्छ करने की जरूरत है। आगरा में धूल धक्कड़ और कचरा थोड़ा ज्यादा है, जिसमें आप सुधार कर सकते हैं। आपके पास ताजमहल है। इसके बावजूद भी आगरा गंदा है। इसे और ज्यादा साफ करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जब वह पहली बार आई थी तो ताजमहल और आगरा बेहद खूबसूरत था लेकिन अब उस खूबसूरती को संजोए रखने की जरूरत है इसीलिए स्वच्छता पर काम होना चाहिए।

बॉलीवुड एक्ट्रेस आदिति गोवित्रिकर मन की उड़ान फाउंडेशन की ओर से आयोजित फ्यूचरिस्टिक इंडिया समिट 2022 और गोल्डन एचीवर अवार्ड सेरेमनी में मुख्य अतिथि थीं। इस दौरान वह पत्रकारों से रूबरू हुईं। कार्यक्रम की संयोजिका चंचल गुप्ता एडवोकेट की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने बताया कि किसी भी अच्छे व्यक्ति को सम्मानित करना अपने आपको गौरवान्वित करने वाला फल होता है। आज भी ऐसी शख्सियतों को सम्मानित करने के लिए वह आगरा आई हैं।

कांस फ़िल्म फेस्टिवल पर दी प्रतिक्रिया

कान फिल्म फेस्टिवल पर भी उन्होंने कहा कि भारतीय सिनेमा बहुत मजबूती के साथ कान फिल्म फेस्टिवल में है। भारतीय सिनेमा भी बहुत आगे आ चुका है। अलग-अलग और नई-नई स्टोरीज पर फिल्में बन रही हैं। इस समय भारतीय सिनेमा अपनी अलग पहचान बनाए हुए है।

महिलाएं अब पीछे नहीं

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने कहा कि महिलाएं आप किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। कोई भी क्षेत्र हों, महिलाएं आगे आ रही हैं। फिल्मी जगत में भी महिलाओं ने अलग मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि जब मैंने बॉलीवुड ज्वाइन किया था, उस समय लड़की के बॉलीवुड में आना बुरा समझते थे। आज महिला ओपनली अपनी बात को रख रही है।

फेंटेसी सिनेमा से अब बढ़ रहे रियलिस्टिक सिनेमा
अभिनेत्री ने फेंटेसी सिनेमा से अब रियलिस्टिक सिनेमा की ओर बढ़ने पर अपनी प्रतिक्रिया दी।।उन्होंने कहा कि आज दोनों ही सिनेमा की जररूत है। दोनों ही सिनेमा को लोग पसंद कर रहे हैं।