बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने यशराज फिल्म्स से नाता तोड़ा

Entertainment

बताया जाता है कि रणवीर सिंह के करियर को शेप देने में यशराज फिल्म्स के आदित्य चोपड़ा का बड़ा हाथ था। उनकी फिल्मों से ही रणवीर ने इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम बनाया। साल 2010 में रणवीर को फिल्मों में आने का मौका इसी कंपनी के जरिए मिला था। लेकिन अब यशराज की टैलेंट कंपनी रणवीर का काम नहीं देखेगी।

आदित्य चोपड़ा संग रिश्ते में नहीं आई है दरार

रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह ने भले ही यशराज फिल्म्स से किनारा कर लिया है, लेकिन आदित्य चोपड़ा संग उनके रिश्ते में कोई दरार नहीं आई है। अगर यशराज फिल्म्स के पास ऐसी कोई स्क्रिप्ट आती है, जिसमें रणवीर सिंह फिट बैठेंगे तो उन्हें जरुर कास्ट किया जाएगा।

‘बैंड बाजा बारात’ के अलावा रणवीर सिंह ने यशराज फिल्म्स की ‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल’ में भी काम किया था। मूवी भले हिट नहीं थी, लेकिन रणवीर की एक्टिंग लोगों को पसंद आई थी।

साल 2016 में आदित्य चोपड़ा की एक और मूवी ‘बेफिक्रे’ भी फ्लॉप रही। इसी साल आई ‘जयेशभाई जोरदार’ भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। कुल मिलाकर यशराज बैनर की 1 फिल्म के अलावा बाकी तीन फिल्में फ्लॉप रहीं। इससे इतर रणवीर ने संजय लीला भंसाली और रोहित शेट्टी की फिल्मों में शानदार काम किया है। जैसे- पद्मावत, बाजीराव मस्तानी, सिम्बा।
इन फिल्मों में आएंगे नजर

रणवीर सिंह को करण जौहर की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में देखा जाएगा, जिसमें आलिया भट्ट सहित कई स्टार्स हैं। वो रोहित शेट्टी की ‘सर्कस’ में भी नजर आएंगे।

Compiled: up18 News