आगरा में होगा भाजयुमो का 3 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग, सीएम-रक्षामंत्री सहित कई दिग्गज भी होंगे शामिल

Politics

आगरा: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से आगरा शहर में प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन होने जा रहा है। यह प्रशिक्षण वर्ग 3 दिनों तक चलेगा जिसकी शुरुआत 6 अगस्त को होगी। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाग लेंगे, साथ ही देश भर से भाजयुमो के 300 पदाधिकारी इस प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होंगे। इस पूरे आयोजन की जानकारी एक प्रेस वार्ता के दौरान दी गई।

मुख्यमंत्री – रक्षा मंत्री होंगे शामिल

फतेहाबाद रोड़ स्थित SNJ Gold रिसोर्ट में 3 दिनों तक भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के चलने वाले प्रशिक्षण वर्ग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे। वहीं भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री भी इस प्रशिक्षण वर्ग में मौजूद रहेंगे। 3 दिनों तक भाजपा के कार्यकर्ता को हर तरीके से प्रशिक्षित किया जाएगा जिससे भाजपा कार्यकर्ता अनुशासित हो और पार्टी को मजबूत कर सके।

प्रशिक्षण वर्ग को लेकर तैयारियां शुरू

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वृहद स्तर पर होने वाले इस प्रशिक्षण वर्ग में किसी तरह की कमी न रहे इसके लिए रणनीति तैयार की जा रही है। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव का बिगुल भी यहीं से फूंका जाएगा।

अहम रहेगा प्रशिक्षण वर्ग

भाजयुमो क्षेत्र के पदाधिकारियों का कहना है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भी यह प्रशिक्षण वर्ग महत्वपूर्ण माना जा सकता है। क्योंकि अगले साल लोकसभा चुनाव हैं और चुनाव की तैयारियों में कार्यकर्ताओं को जोड़ना है। 3 दिनों तक प्रदेशभर के भाजयुमो कार्यकर्ता प्रशिक्षित होंगे और फिर लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए आगरा से ही लोकसभा चुनाव की तैयारियों का बिगुल भी फुकेगा।