आगरा में बोले बीजेपी के राज्यसभा सांसद डा दिनेश शर्मा, 2024 लोकसभा चुनाव में विपक्षी जीत को तरस जाएंगे

Politics

वर्ष 2024 के चुनावों के लिए पार्षदों को पढ़ाया पाठ

आगरा: राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्य और प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने आज यहां कहा कि घोसी सीट सपा की थी, उनके पास चली गई। लेकिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी समीक्षा करें उनकी पारंपरिक सीट आजमगढ़ और रामपुर सीट पर भाजपा का कमल खिला है।

होटल लेमन ट्री में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आए दिनेश शर्मा ने कहाकि भारत और इंडिया गठबंधन पर कहाकि देश को बांटने वाले दलों का गठबंधन घमंडिया है। इसके दल जहर से बुझे सांप्रदायिकता और जातिवाद के तीरों को चलाने की कोशिश करते हैं। इन दलों ने देश की प्रगति की अवधारणा को नष्ट किया है।

उन्होंने घोसी उपचुनाव पर अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने अखिलेश यादव से पूछिए की उनकी आजमगढ और रामपुर सीट कहां गया। घोसी सपा की सीट थी, उनको चली गई। हम घोसी चुनाव के परिणाम का परीक्षण करेंगे। अखिलेश यादव को एक सीट से खुश होने की जरूरत है। वर्ष 2024 में गठबंधन को उप्र में एक भी सीट नहीं मिलेगी।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे उदयनिधि स्टालिन के सनातन विरोधी बयान पर कहाकि उदयनिधि की समाज में हैसियत नहीं है और वह अपने बाबा के नक्शे कदम पर चलता है। उनके बाबा करुणा करणवीर ऐसी टिप्प्णी करते हैं। ये विचारधारा उसकी नहीं है ये कांग्रेस की विचारधारा है। कांग्रेस से लिख कर दिया था कि रामसेतु का अस्तित्व नहीं है।

सनातन विरोधी लोगों का समूह है। उदय को 2024 को जनता अस्त कर देगी। राजनीति में इसको अस्त किया है। इसने राष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत को चुनौती दी है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की स्थिति पर उन्होंने कहाकि मोदी और योगी के समन्वय से भाजपा अच्छा प्रदर्शन करेगी। विपक्षी जीत को तरस जाएंगे।

दरअसल वर्ष 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुटी भाजपा ने अब अपने पार्षदों को जीत के लिए तैयार करना शुरू कर दिया है। इसी सिलसिले में तीन जिलों के पार्षदों की बैठक को संबोधित करने डा दिनेश शर्मा यहां आए थे।

Compiled: up18 News