आगरा। महादेव की नगरी आगरा में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ व ऊर्जावान बनाने के उद्देश्य से प्रतापपुरा स्थित रमाना ग्रैंड में दो दिवसीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग’ का आयोजन किया गया। महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस वर्ग में 268 कार्यकर्ताओं ने वैचारिक और व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।
उद्घाटन और गौरवशाली इतिहास की झलक
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, वर्ग प्रभारी नागेन्द्र सिकरवार, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, एमएलसी विजय शिवहरे और विधायकगणों ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
उद्घाटन के बाद भारतीय जनता पार्टी के गौरवशाली इतिहास पर संस्थापक सदस्यों से लेकर वर्तमान में कार्यभार संभाल रहे पार्टी पदाधिकारियों के त्याग, बलिदान और परिश्रम को दर्शा रही प्रदर्शनी लगाई गई जिसका उद्घाटन, केंद्रीय राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, महापौर आगरा हेमलता दिवाकर, विधायक पुरषोत्तम खंडेलवाल, विधायक जी एस धर्मेश एवं पार्टी पदाधिकारियों ने फीता काटकर किया।
प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल राजनीतिक पार्टी नहीं बल्कि राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ कार्य कर रहा एक वैचारिक संगठन है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद और अंत्योदय का सिद्धांत ही कार्यकर्ताओं के लिए मूल मंत्र है। भारतीय जनता पार्टी का बूथ से लेकर राष्ट्रीय पदाधिकारी भी केवल और केवल राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करता है, यही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है। कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पायदान तक के व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वाहन किया।
द्वितीय सत्र को प्रदेश सह संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ यादवेंद्र प्रताप सिंह ने किया जिन्होंने वैचारिक अधिष्ठान पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
तृतीय सत्र को क्षेत्रीय महामंत्री नागेन्द्र सिकरवार ने संबोधित किया जिसमें वर्तमान परिस्थिति में कार्यकर्ताओं की कार्य पद्धति पर विचार के बारे में कार्यकर्ताओं को साकारात्मक दृष्टिकोण से कार्य करने का आह्वाहन किया।
चतुर्थ सत्र में प्रदेश महामंत्री रामप्रताप चौहान ने व्यवहार कुशलता और भारतीय जनता पार्टी की अनुशासन की भावना से कार्य करना पार्टी का मूल चरित्र बताया। संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को मन से पार्टी का हर अभियान, हर दायित्व को ईमानदारी से निभाने के लिए प्रेरित किया।महापुरुषों और पार्टी नेताओं के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर पार्टी का ईमानदार कार्यकर्ता बनने का आह्वाहन किया
पार्टी की उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान योजना, किसान कल्याण योजना, महिला सशक्तिकरण, जल जीवन मिशन, तीन तलाक से मुक्ति, मुद्रा लोन आदि योजनाओं ने गरीब एवं महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। मजबूत कानून व्यवस्था, हर क्षेत्र में विकास की गंगा,ऑपरेशन सिंदूर जैसे मिशन आज देश के हर नागरिक को गर्व के पल दे रही है। सबका साथ, सबका विकास सबका विश्वास सरकार की प्राथमिकता है।
केंद्रीय राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, सांसद राजकुमार चाहर, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, महापौर हेमलता दिवाकर आदि ने भी मंच से कार्यकर्ताओं में जोश भरा और अपने अपने उद्बोधन में पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं और ईमानदारी से हर दायित्व को निभाने के लिए प्रेरित किया।
सभी ने बीच बीच में सामूहिक भोजन, चाय नाश्ता एवं जलपान सामूहिक रूप से किया। शाम को सांस्कृतिक संध्या आयोजित हुई जिसमें सुधीर नारायण की टीम ने भजन संध्या एवं ग़ज़ल गायिकी से मनोरंजन सत्र में सभी को नाचने गाने में लगा दिया सभी जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने रात्रि प्रवास कर पार्टी द्वारा आयोजित प्रशिक्षण की हर सत्र को ईमानदारी से पूरा किया।
आज के प्रशिक्षण वर्ग एवं प्रदर्शनी में मुख्य रूप से केंद्रीय राज्य मंत्री श्री एस पी सिंह बघेल, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, सांसद राजकुमार चाहर, प्रदेश महामंत्री रामप्रताप चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, कैविनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, महापौर आगरा हेमलता दिवाकर, एमएलसी एवं प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे, विधायक पुरषोत्तम खंडेलवाल, विधायक जी एस धर्मेश, विधायक धर्मपाल सिंह, प्रमोद गुप्ता, शिव शंकर शर्मा, भानु महाजन, अरुण पाराशर, मीडिया प्रभारी रोहित कत्याल आदि उपस्थित रहे।


