भाजपा ने आगरा जिले में 9 की 9 विधानसभा सीटों को जीत कर एक बार फिर दोहराया इतिहास

City/ state Regional

आगरा: भारतीय जनता पार्टी ने आगरा जिले में 9 की 9 विधानसभा सीटों को जीत कर एक बार फिर इतिहास दोहरा दिया है। सबसे बड़ी बात यह है कि यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में कुछ सीटों पर प्रत्याशियों के बदले जाने से पार्टी के ही कार्यकर्ता काफी नाराज थे जिससे पार्टी को अंदरूनी नुकसान होने की बात कही जा रही थी लेकिन चुनाव में जो परिणाम सामने आए उसके अनुसार पार्टी कार्यकर्ताओं ने नाराज होने के बावजूद पार्टी के लिए काम किया और उन प्रत्याशियों को भी जिताया।

उत्तर विधानसभा सीट से भाजपा के पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की। उन्‍होंने बसपा के शब्बीर अब्बास को करीब 1.12 लाख वोटों से हराया है। वहीं एत्‍मादपुर से भाजपा प्रत्‍याशी डा. धर्मपाल सिंह, खेरागढ़ से भाजपा प्रत्याशी भगवान सिंह कुशवाह, फतेहाबाद से भाजपा प्रत्‍याशी छोटेलाल वर्मा, फतेहपुरसीकरी से भाजपा उम्‍मीदवार चौ. बाबूलाल, बाह से पक्षालिका सिंह, आगरा ग्रामीण से बेबीरानी मौर्य, आगरा दक्षिण से योगेंद्र उपाध्‍याय और आगरा छावनी से डा. जीएस धर्मेश जीत चुके हैं।

विधानसभावार परिणाम

एत्मादपुर

भाजपा डा. धर्मपाल सिंह- 146603 (विजयी)

बसपा प्रबल प्रताप- 98679

सपा डा. वीरेंद्र सिंह- 48642

(भाजपा प्रत्याशी डा. धर्मपाल सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी बसपा प्रत्याशी प्रबल प्रताप उर्फ राकेश बघेल से 47924 मतों से विजय हासिल की)

आगरा उत्तर

भाजपा पुरुषोत्तम खंडेलवाल- 153817 (विजयी)

बसपा शब्बीर अब्बास- 41447

सपा ज्ञानेंद्र गौतम- 34403

कांग्रेस विनोद बंसल- 5933

(भाजपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बसपा के शब्बीर अब्बास को 112370 वोट से हराया।)

खेरागढ़

भाजपा भगवान सिंह कुशवाह- 96089

कांग्रेस रामनाथ सिकरवार- 59961

बसपा गंगाधर कुशवाह- 28915

रालोद रोहतान सिंह- 13837

(भाजपा के भगवान सिंह कुशवाह ने 36128 वोटों से जीत हासिल की)

फतेहाबाद 

भाजपा छोटेलाल वर्मा- 109019

सपा रूपाली दीक्षित- 55527

बसपा शैलेंद्र जादौन- 41055

(भाजपा उम्‍मीदवार छोटेलाल वर्मा 53492 वोट से जीते)

फतेहपुर सीकरी

भाजपा चौ. बाबूलाल- 111519 (विजयी)

रालोद ब्रजेश चाहर- 64508

आगरा ग्रामीण- 23 राउंड

भाजपा, बेबीरानी मौर्य: 84759

बसपा किरन प्रभा: 48961

रालोद महेश जाटव: 30518

कांग्रेस उपेंद्र सिंह: 2615

(आगरा ग्रामीण से भाजपा प्रत्याशी पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य 35798 से रालोद – सपा गठबंधन के प्रत्याशी महेश जाटव से आगे चल रही हैं।)

आगरा छावनी

भाजपा डा. जीएस धर्मेश- 92982

सपा- कुंवर चंद वकील- 56334

(भाजपा उम्‍मीदवार डा. धर्मेश 40,648 वोटों से जीते)

दक्षिण विधानसभा 31 राउंड तक (पोस्टल बैलेट शामिल नहीं)

भाजपा योगेंद्र उपाध्याय- 109001

सपा विनय अग्रवाल – 52467

बाह 

भाजपा पक्षालिका सिंह- 78140 (विजयी)

सपा मधुसूदन शर्मा- 53973

बसपा नितिन वर्मा- 50615

कांग्रेस मनोज दीक्षित-1226

(भाजपा उम्‍मीदवार पक्षालिका सिंह 24167 वोट से जीतीं)

प्रत्‍येक विधानसभा में लगीं 14 टेबल

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 14 टेबलों पर मतगणना होगी। प्रत्येक टेबल में चार कर्मचारियों को लगाया गया है। नौ विधानसभा क्षेत्रों की बात की जाए तो सबसे अधिक एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में 509 बूथ हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 37 चक्र हैं। दूसरे नंबर पर आगरा कैंट विधानसभा क्षेत्र है जिसमें 493 बूथ और कुल 36 चक्र हैं। खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 377 बूथ और 27 चक्र हैं। दूसरे नंबर पर फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में 384 बूथ और 28 चक्र हैं। यही संख्या बाह विधानसभा क्षेत्र की भी है।

यह है विधानसभा चुनाव-2022 की स्थिति

विधानसभा क्षेत्र का नाम, बूथों की संख्या, कुल चक्र की संख्या

– एत्मादपुर, 509, 37

– आगरा कैंट, 493, 36

– आगरा दक्षिण, 422, 31

– आगरा उत्तर, 446, 32

– आगरा ग्रामीण, 468, 34

– फतेहपुरसीकरी, 428, 31

– खेरागढ़, 377, 27

– फतेहाबाद, 384, 28

– बाह, 384, 28