कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को बड़ा झटका, मणिपुर सरकार ने नहीं दी अनुमति

Politics

सरकार ने नहीं दी अनुमति

यात्रा की अनुमति को लेकर आज मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की थी। बैठक के बाद MPCC अध्यक्ष मेघचंद्र ने मीडियाकर्मियों को बताया कि मुख्यमंत्री ने कथित तौर पर राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति का हवाला देते हुए अनुमति देने से इनकार कर दिया।

मेघचंद्र ने कहा कि यात्रा अब खोंगजोम युद्ध स्मारक परिसर के पास एक निजी स्थल से शुरू होगी। मेघचंद्र ने राज्य सरकार के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण और लोगों के अधिकारों का उल्लंघन बताया। हालांकि राज्य सरकार की ओर से कोई टिप्पणी उपलब्ध नहीं है।

इंफाल के प्रसिद्ध मैदान हफ्ता कांगजीबुंग से शुरू होनी थी यात्रा

बता दें कि कांग्रेस यात्रा को मणिपुर जिले के प्रसिद्ध मैदान हफ्ता कांगजीबुंग से शुरू करने वाली थी। राज्य सरकार के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मेघचंद्र ने कहा, “यह लोगों को राजनीतिक अधिकारों का उल्लंघन है। भले ही सरकार सार्वजनिक स्थल पर यात्रा की अनुमति न दे, लेकिन हम एक वैकल्पिक निजी स्थान की व्यवस्था करेंगे। यह एक गैर-राजनीतिक यात्रा है जो महिलाओं, किसानों और गरीबों के लिए है।”

-एजेंसी