BCCI ने भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे पाँच बड़े खिलाड़ियों के हेल्थ अपडेट जारी किए हैं. फिलहाल ये पाँच खिलाड़ी बेंलगुरु के नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं.
बीसीसीआई की दी हुई अपडेट के अनुसार भारत के स्टार तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा रिकवरी के आखिरी चरण में हैं. वहीं, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने नेट्स पर बल्लेबाज़ी शुरू कर दी है.
बीते साल दिसंबर में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से चोटिल हुए ऋषभ पंत के स्वास्थ्य में भी तेज़ी से सुधार हुआ है और वो बैटिंग करने की कोशिश कर रहे हैं.
बुमराह और श्रेयस अय्यर को बैक सर्जरी की वजह से आईपीएल और ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ आईसीसी की वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फ़ाइनल से बाहर रहना पड़ा था.
केएल राहुल ने भी प्रैक्टिस शुरू कर दी है. बीसीसीआई की मेडिकल टीम आने वाले दिनों में राहुल और अय्यर की ट्रेनिंग और बढ़ाएगी.
वहीं, बुमराह और प्रसिद्ध पूरे-पूरे प्रैक्टिस मैच खेलेंगे. इसके बाद बीसीसीआई की मेडिकल टीम आखिरी फैसला करेगी. पंत आखिरी बार दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के दौरे पर खेले थे.
भारतीय टीम को आने वाले समय में कई मैच खेलने है. अगले महीने टीम आयरलैंड के दौरे पर रहेगी. इसके बाद भारतीय टीम को श्रीलंका में एशिया कप और फिर घरेलू मैदानों पर ही वनडे इंटरनेशनल वर्ल्ड कप खेलना है.
Compiled: up18 News
