बरेली की युवती के साथ आगरा में गैंगरेप, जबरन धर्मान्तरण कराया

Crime

प्रदेश के बरेली जिले की एक युवती के साथ आगरा में गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता का जबरन धर्म परिवर्तन करवाकर निकाह करवाया गया। अजमेर, इलाहाबाद, बनारस, अकबरपुर, बिहार में भी उसे बंधक बनाकर रखा गया। प्रतिबंधित पशु का मांस खाने के लिए दबाव डाला गया। नशीले इंजेक्शन लगाए गए।

बताया गया है कि बरेली में एक ब्यूटीशियन के साथ एक मुस्लिम युवक ने जबरन रेप किया और उसकी अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी। डरा-धमकाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया गया, उससे जबरन निकाह किया गया। इसके बाद उसे बिहार और आगरा में कई महीनों तक बंधक बनाकर रखा गया। वहां कई लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया।

युवती किसी तरह भागकर अपने घर बरेली पहुंची और युवती ने एसएसपी बरेली से मामले की शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ शाही थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभियुक्तों की पहचान अकलीम कुरैशी, शादाब, विसाल, तरन्नुम, शाहाना और गजाला के तौर पर हुई है।

रिपोर्टों के अनुसार पीड़िता बरेली के अपने घर में ब्यूटी पार्लर चलाती थी। तरन्नुम और गजाला का ब्यूटी पार्लर में आना-जाना था। बाद में इनकी मित्रता हो गई। मुस्लिम युवतियों पर आरोप है कि उन्होंने पीड़िता को एक दिन अपने घर बुलाया। वहाँ उसे एक कमरे में कैद कर दिया। आरोप है कि तरन्नुम के भाई अकलीम ने हथियार के बल पर लड़की से रेप किया। तरन्नुम और उसकी बहन ने इसका वीडियो बनाया।

रिपोर्ट के अनुसार वीडियो इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर उन्होंने लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन करवाया। जबर्दस्ती अकलीम से उसका निकाह करवाया। जब ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ यह सब हुआ, उस समय परिवारवाले उसकी शादी की तैयारी कर रहे थे। इसके लिए घर में रखे नकदी-जेवर भी आरोपितों ने हड़प लिए। पीड़िता का आरोप है कि अकलीम नशीली गोलियाँ और इंजेक्शन देकर उसका शोषण करता था।

जबरन निकाह के बाद अकलीम और उसकी बहनों पर पीड़िता को लेकर अजमेर जाने का आरोप है। फिर इलाहाबाद, बनारस, अकबरपुर, बिहार में उसे बंधक बनाकर रखा गया। बिहार से आगरा लाया गया। यहाँ अकलीम के भाई विसाल और शादाब ने भी उससे रेप किया। इस दौरान उस पर प्रतिबंधित मांस खाने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर मारने-पीटने का भी आरोप है।

रिपोर्टों के अनुसार पीड़िता 23 नवंबर 2022 को किसी तरह आरोपितों के चंगुल से निकली। भीख माँगकर किराया जमा किया। आगरा से बरेली पहुंची और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

-एजेंसी