मथुरा/वृंदावन: फूल बंगले में विराज रहे बांके बिहारी तो नौका विहार कर रहे श्री द्वार‍िकाधीश

Religion/ Spirituality/ Culture

फूल बंगले में विराज रहे बांके बिहारी

भीषण गर्मी से आराध्य को राहत देने के लिए भक्त भगवान बांके बिहारी के लिए फूल बंगला बनवा रहे हैं। भगवान बांके बिहारी गर्मी के मौसम में 108 दिन पुष्प बंगला में विराजमान हो कर अपने भक्तों को दर्शन देते हैं। इस दौरान प्रतिदिन सुबह शाम एक से एक बेहतर शीतलता और सुगंध देने वाले फूलों से मंदिर को सजाया जा रहा है।

द्वारिकाधीश को कराया गया नौका बिहार

पुष्टि मार्गीय संप्रदाय के प्रसिद्ध द्वारिकाधीश मंदिर में भगवान को गर्मी से राहत देने के लिए अलग-अलग मनोरथ किए जा रहे हैं। यहां कभी फूल बंगले बनाए जाते हैं तो कभी भगवान को नौका विहार कराया जाता है। मंदिर में कृत्रिम तालाब बनाकर उसमें पानी भरा जाता है। फिर भगवान को नौका विहार कराया जाता है।

कागजी परिवार ने किया आयोजन

भगवान द्वारिकाधीश के मुंबई के रहने वाले भक्त कागजी परिवार ने अपने आराध्य को नौका विहार कराने का मनोरथ किया। जिसके बाद भक्त की इच्छा मंदिर के गोस्वामी तृतीय पीठाधीश्वर कंकरौली नरेश बगीश कुमार से की। इस दौरान उन्होंने अनुमति दी। जिसके बाद परिवार ने मनोरथ के आयोजन की व्यवस्था किया।

मंदिर के जग मोहन में बनाया तालाब

नौका विहार उत्सव के लिए द्वारिकाधीश मंदिर में गर्भ गृह के बाहर जग मोहन में कृत्रिम तालाब बनाया गया। इस तालाब में शुद्ध जल भरा गया। इसके बाद सोमवार की देर शाम एक आकर्षक नौका सजाई गई। जिसमें भगवान राधा कृष्ण की प्रतिमा को विराजमान कर नौका विहार कराया गया।

गोवर्धन महाराज खस के बीच विराजमान

कलयुग के देवता कहे जाने वाले गोवर्धन नाथ को भी भक्त गर्मी से राहत देने के लिए इंतजाम कर रहे हैं। यहां के मानसी गंगा मंदिर, दान घाटी मंदिर, जतीपुरा स्थित मुकुट मुखारबिंद मंदिर में भगवान का जहां दोपहर तक जल और दूध से अभिषेक किया जाता है। वहीं शाम के समय उनको खस से बनी टटिया के बीच विराजमान किया जाता है। जिससे भगवान को शीतलता मिलती रहे।

Compiled: up18 News