UPSSSC: PET 2022 के लिए 27 जुलाई तक करें आवेदन

Career/Jobs

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UPSSSC द्वारा राज्य में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा PET 2022 का इंतजार खत्म हो चुका है। UPSSSC ने दूसरी बार आयोजित की जाने वाले PET के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

UPSSSC ने PET 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 28 जून 2022 से की है और अभ्यर्थी इसमें हिस्सा लेने के लिए 27 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। PET 2022 के नोटिफिकेशन में परीक्षा की तारीख की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन पिछले दिनों आयोग के परीक्षा कैलेंडर में बताया गया था कि PET 2022 का आयोजन 18 सितंबर को किया जाएगा।

अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। उत्तर प्रदेश मेंUPSSSC की भर्तियों में हिस्सा लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए PET में अच्छा स्कोर करना बेहद आवश्यक है। इसलिए अभ्यर्थी PET की बेहतर तैयारी करने के लिए सफलता डॉट कॉम के खास UPSSSC PET Foundation Course 2022 की सहायता ले सकते हैं।

यहाँ पर अभ्यर्थियों को इस परीक्षा की तैयारी के लिए फ्री ई-बुक्स और मॉक टेस्ट्स उपलब्ध कराए जाएंगे। इन सुविधाओं का लाभ उठाकर अभ्यर्थी PET की बेहतर तैयारी करके इसमें अच्छा स्कोर कर सकते हैं।

PET में पूछे जाएंगे किन विषयों से प्रश्न 

PET 2022 में अभ्यर्थियों से इंडियन हिस्ट्री, इंडियन नेशनल मूवमेंट, जियोग्राफी, इंडियन इकॉनमी, इंडियन कॉन्स्टिट्यूशन एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, जनरल साइंस, एलिमेंट्री अर्थमेटिक, जनरल हिंदी, जनरलइंग्लिश, लॉजिकल रीजनिंग, करेंट अफेयर्स, जनरल अवेयरनेस, एनालिसिस ऑफ 2 अनरीड पैसेज, ग्राफ इंटरप्रिटेशन तथा टेबल इंटरप्रिटेशन एनालिसिस जैसे कुल 15 टॉपिक्स से 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थी इस संबंध में पूरी जानकारी PET 2022 के लिए जारी किए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देख सकते हैं

कितने कठिन होंगे प्रश्न 

PET 2022 के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के  मुताबिक इस परीक्षा में पूछे जाने वाले 9 टॉपिक्स “इंडियन हिस्ट्री, इंडियन नेशनल मूवमेंट, जियोग्राफी, इंडियन इकॉनमी, इंडियन कॉन्स्टिट्यूशन एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, जनरल साइंस, एलिमेंट्री अर्थमेटिक, जनरल हिंदी और जनरल इंग्लिश” के प्रश्नों का डिफिकल्टी लेवल सेकंडरी/सीनियर सेकेंडरी स्तर का होगा जबकि इसके अलावा अन्य 6 टॉपिक्स के डिफिकल्टीलेवल के बारे में कोई सूचना नहीं दी गई है। अभ्यर्थी PET 2022 का पूरा सिलेबस ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

-एजेंसियां