अंकिता मर्डर केस: झारखंड हाईकोर्ट ने DGP को किया तलब, परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने का दिया आदेश

Regional

2 साल से परेशान कर रहा था शाहरुख

शाहरुख अंकिता को 2 साल से परेशान कर रहा था। दोस्ती के लिए दबाव बना रहा था। अंकिता ने इसकी शिकायत अपने पिता से भी की थी, लेकिन बदनामी के डर से उन्होंने आगे कदम नहीं उठाया। इसके बाद जब शाहरुख ज्यादा परेशान करने लगा तो वो पुलिस में शिकायत करने पहुंचे, लेकिन शाहरुख के बड़े भाई ने मांफी मांग ली। कहा कि वो अब ऐसा नहीं करेगा। कुछ दिन शांत रहने के बाद उसकी हरकतें फिर शुरू हो गईं। बीते 15 दिनों से वो अंकिता को कुछ ज्यादा ही परेशान कर रहा था।

जांच से हटाए गए SDPO नूर मुस्तफा

अंकिता हत्याकांड में पक्षपात के आरोपों से घिरे SDPO नूर मुस्तफा को केस की जांच से हटा दिया गया है। मुस्तफा पर शाहरुख को बचाने का आरोप लगाया जा रहा था। उधर, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने दोषियों के खिलाफ 302 के तहत हत्या का केस दर्ज करने की मांग की है।

मौत के बाद हुए कई जिलों में प्रदर्शन

अंकिता सिंह की मौत के बाद न केवल दुमका, बल्कि रांची और गिरिडीह समेत राज्य के अन्य जिलों में भी प्रदर्शन हुए। दुमका में बजरंग दल, भाजपा समेत कई सामाजिक संगठनों ने विरोध स्वरूप सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। वहीं रांची के फिरायालाल चौक और मोराबादी स्थित बापू वाटिका के सामने भी सामाजिक संगठनों ने प्रदर्शन किया। गिरिडीह में भी इस घटना का आक्रोश देखा गया।

-एजेंसी