आगरा: आटो मोबाइल कंपनी के कर्मचारी ने खुद को गोली मारी, हालत गंभीर, परिजनों में मचा कोहराम

Crime

आगरा: सिकंदरा क्षेत्र में शास्त्रीपुरम की नील पदमकुंज कालोनी में सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी बिजेंद्र का घर है। रविवार सुबह आठ बजे उनका बेटा रोहित घर पर था। उसकी आयु 24 साल है। वह बीकॉम पास है। एक आटोमोबाइल कंपनी में काम करता है।

सुबह आठ बजे की घटना

सुबह आठ बजे उसके कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब घरवाले पहुंचे तो रोहित लहूलुहान पड़ा था। उसने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारी थी। उसे हाईवे स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। उसने आत्महत्या की कोशिश क्यों की, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घरवालों में कोहराम

रोहित की आत्मघाती कदम उठाने से घरवालों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है। वे भी समझ नहीं पा रहे कि रोहित ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया।