आगरा का खालसा इंटर कॉलेज बना प्रदेशीय नेहरू हाकी प्रतियोगिता का विजेता

SPORTS

आगरा। प्रदेश के मिर्जापुर जिले में आज सम्पन्न हुई प्रदेशीय सबजूनियर नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम करते हुए आगरा मंडल की डीबी संतोख सिंह खालसा इण्टर कालिज की टीम ने इतिहास रच दिया.

आगरा मंडल की टीम ने हास्टल के खिलाड़ियों से सुसज्जित बनारस मण्डल की टीम को एक के मुकाबले दो गोलों से पराजित किया। मंडलीय नेहरू सबजूनियर हॉकी में आगरा के संतोख सिंह खालसा कालेज की टीम विजेता रही थी। उसी आधार पर उसे प्रदेशीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिला। प्रदेशीय प्रतियोगिता में भी उन्होंने अपना परचम लहराये रखा।

फाइनल मुकाबले में आगरा ने फर्स्ट क्वार्टर में 1-0 की बढ़त बनाई। दूसरे और तीसरे क्वार्टर मे कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। चौथे क्वार्टर में बनारस ने तीसरे मिनट में शानदार फील्ड गोल करके मैच को बराबरी पर ला दिया। आगरा के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल खेलना जारी रखा लेकिन सफल नहीं हो पाए। अंतिम दो मिनट का खेल शेष रह गया, तभी आगरा के दुर्गेश ने शानदार गोल दाग कर आगरा को प्रदेश विजेता होने की गौरव दिला दिया।

आगरा की टीम ने गोल्ड मेडल के साथ ही दिल्ली में 15 सितम्बर से होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिये क्वालीफाई किया।

इससे पूर्व सेमीफाइनल में आगरा की टीम ने कानपुर को 4-0 से हराया था। विजेता टीम के मैनेजर संजय नेहरू कोच दिलीप शर्मा, अजय कुमार सिंह केपी सिह व बालिका टीम की कोच, मैनेजर निकिता माहेश्वरी प्रियंका पांडे, चंद्र कांत प्रभु दयाल आदि मैदान पर होसला अफजाई को मौजूद रहे।

विजयी टीम को डी वी एस एस खालसा इंटर कॉलेज के प्रबन्धक जगदीप सिंह साहनी, राजीव सोई, अमिताभ गौतम, शैलेश सिंह, गोपाल, अमरजीत, धीरज, धर्मेंद्र, शाहिद, इदरीश आदि ने बधाई दी।

-up18news