आगरा: सपा नेता विनय अग्रवाल ने कहा, सांप्रदायिकता के बल पर अपना वोट बैंक बढ़ाने में लगी हुई है भाजपा

Politics

आगरा: समाजवादी पार्टी आजमगढ़ और रामपुर में भले ही अपने गढ़ को हार गए हों लेकिन सपाइयों का जोश अभी भी कम दिखाई नहीं दे रहा है। समाजवादी पार्टी के दक्षिण विधानसभा के प्रत्याशी रहे विनय अग्रवाल का कहना है कि आजमगढ़ और रामपुर भारतीय जनता पार्टी कैसी जीती है, यह सभी को मालूम है। यह जग जाहिर है। हमें एक ऐसी पार्टी के ​खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं जो सांप्रदायिकता के बल पर अपना वोट बैंक बढ़ाने में लगी हुई है।

उप चुनाव में दिखी सत्ता की हनक

उनका कहना है कि आजमगढ़ और रामपुर जो उपचुनाव हुए थे, उसमें सत्ता पूरी तरह से हावी दिखाई दी। समाजवादी पार्टी के वोटों को काटा गया और उनके एजेंट को ही सही से काम नहीं करने दिया गया। एक चुनाव में यूपी सरकार का रसूख पूरी तरह से दिखाई दिया क्योंकि इस चुनाव को उन्होंने अपनी नाक का सवाल बनाया था। यह चुनाव उन्हें हर कीमत पर जीतना था।

2024 में जनता दिखाएगी भाजपा को आइना

विनय अग्रवाल का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के झूठे वादों से आम जनता परेशान है। आम जनता बेरोजगारों को रोजगार और भाईचारा चाहती है लेकिन इस सरकार में यह कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। इसीलिए 2024 में भारतीय जनता पार्टी को जनता आईना दिखाएगी।

निगम चुनाव की तैयारी में जुटी सपा

सपा नेता विनय अग्रवाल का कहना है कि लोकसभा चुनाव से पहले नगर निगम के चुनाव होंगे। नगर निगम का चुनाव भी सपा मजबूती के साथ लड़ेगी। निगम चुनाव की तैयारियां अभी से बूथ स्तर से होने लगी हैं। जो लोग चुनाव लड़ना चाहते हैं, वह अभी से अपने बूथ को मजबूत करने अपना वोट बैंक बढ़ाने के लिए जुटे हुए हैं।

इस बार सपा का मेयर बनाने की होगी कवायद

सपा नेता विनय अग्रवाल का कहना है कि अभी तक नगर निगम पर बीजेपी का कब्जा रहा है लेकिन इस बार बीजेपी की नगर निगम के किले को ढहाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इस बार मेयर भी सपा का हो इसके लिए हर संभव कोशिश की जाएगी। पार्टी को मजबूत किया जाएगा और जनता के बीच जाकर भाजपा की जन विरोधी नीतियों की पोल खोली जाएगी क्योंकि भाजपा के नगर निगम पर कब्जा होने के बावजूद कहीं भी विकास कार नजर नहीं आया।