आगरा: सविता सैन महासभा उत्तर प्रदेश की नई कार्यकारिणी हुई घोषित, समाजसेवी अरविंद मथुरिया बने प्रदेश अध्यक्ष

Press Release

आगरा: सविता सैन महासभा रजि.के मुख्य संरक्षक
बृजकिशोर एड.ने आज दि. 25/7/2022 दिन सोमवार को संस्था द्वारा आगरा मे आयोजित प्रेस वार्ता मे जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 2 बर्षों से वैश्विक महामारी कोरोना के कारण सामाजिक कार्यों मे कमी आई है ।

संस्था के कई पदाधिकारियों का असमय निधन हो गया इससे समाज ओर संस्था को अपूर्णीय क्षति हुई है। अतः इन सारी बातों को ध्यान मे रखते हुए संस्था का विस्तार प्रदेश भर मे करने का निर्णय सर्वसम्मती से लिखा गया है।

इसी क्रम मे सविता सैन महासभा उ.प्र रजि.की पूर्व की कार्यकारिणी भंग करते हुए नई कार्यकारिणी घोषित की गई है। जिसमें बरिष्ठ समाजसेवी अरविंद मथुरिया को प्रदेश अध्यक्ष, रामेंद्र सविता को जिलाध्यक्ष आगरा एवं युवा नेता इंजी.राहुल आर्य सविता को आगरा महानगर अध्यक्ष के पद पर सर्व सम्मति से मनोनीत किया गया है।

नव मनोनीत पदाधिकारियों से आशा है कि वह अपने नेतृत्व मे सविता सैन समाज और संस्था को गति देने एवम समाज की सामाजिक /राजनैतिक पहचान बनाने , सामाज मे फैली कुरीतियों जैसे नशा मुक्त समाज , दहेज प्रथा खत्म करने , मृत्यु भोज समाप्त करने , समाज मे बच्चों की उच्च शिक्षा हेतु प्रयास समाज की सम्पत्तियों का संरक्षण एवं सुरक्षा का काम पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करेंगे।

पत्रकार वार्ता मे सर्वश्री एड. बृजकिशोर (मुख्य संरक्षक) नरेन्द्र आर्य, राजू सविता, सतीश सविता, नरेन्द्र नौहवार, अरविंद मथुरिया, रामेंद्र सविता, राहुल आर्य सविता,  भोलानाथ सिंह, मनीष सविता, प्रदीप सविता, राजीव कुमार, सुरेश सविता, पूरन चंद वर्मा, इंजी. रोहित आर्य, केशव सविता, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

-up18news