वाणिज्य कर अधिकारी सेवा संघ की आगरा जोन इकाई टीम की घोषणा, विनोद तिवारी बने अध्यक्ष

Press Release

आगरा के जयपुर हाउस स्थित सभागार में मंगलवार को वाणिज्य कर अधिकारी सेवा संघ की आगरा जोन इकाई की टीम का चयन किया गया। इसमें उप आयुक्त डॉ. विनोद कुमार तिवारी को अध्यक्ष पर के लिए चुना गया। सचिव पद पर शिवानी गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कौशल कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष पद पर प्रवेश तोमर, संयुक्त सचिव पद पर मो. नदीम खां और कोषाध्यक्ष पद अखिलेश कुमार गुप्ता चुने गए।

इसके बाद अधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया। फिर अधिकारियों की समस्याओं को सुलझाने पर विमर्श हुआ। तय किया गया कि समस्याओं के संबंध में आला अधिकारियों से मिला जाएगा। इसके बाद अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। वाणिज्य कर अधिकारी सेवा संघ के अध्यक्ष डीएस गौतम एवं महासचिव प्रदीप पटेल की उपस्थिति विशेष रही।