आगरा पुलिस की बड़ी कार्यवाई: सट्टेबाज माफिया आरिफ़ की करोड़ों की प्रॉपर्टी कुर्क, दो दर्जन से अधिक मुक़दमे हैं दर्ज़

Crime

आगरा। शुक्रवार को आगरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। जुएं और सट्टे का कारोबार करने वाले बड़े माफिया आरिफ उर्फ गुड्डू की प्रॉपर्टी को आगरा पुलिस ने कुर्क कर दिया है। बताते चलें कि आगरा के मंटोला थाना क्षेत्र में रहने वाला आरिफ उर्फ गुड्डू जनपद आगरा में जुएं और सट्टे का माफिया बना हुआ था। आगरा में आरिफ उर्फ गुड्डू के खिलाफ अलग-अलग थानों में लगभग 27 मुकदमे दर्ज थे। शुक्रवार को माफिया आरिफ उर्फ गुड्डू के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4.50 करोड़ की प्रॉपर्टी को कुर्क कर दिया है।

आगरा पुलिस के अधिकारियों की अगर बात मानी जाए तो सट्टेबाज आरिफ उर्फ गुड्डू अन्य जनपदों में भी सट्टा और जुए का अवैध व्यापार करता था। आगरा में आरिफ उर्फ गुड्डू के खिलाफ आगरा के अलग-अलग थानों में 27 मुकदमे दर्ज हैं। अभी हाल ही में आगरा पुलिस ने सट्टेबाज आरिफ उर्फ गुड्डू के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की भी कार्यवाही की थी। शुक्रवार को ताजनगरी आगरा मंटोला थाना क्षेत्र में स्थित आरिफ उर्फ गुड्डू के 6 मकानों को पुलिस ने कुर्क कर लिया है जिनकी कीमत साढ़े चार करोड़ बताई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जुआ माफिया, सट्टा माफिया और भू माफिया के खिलाफ यह कार्रवाई जारी रहने वाली है। आगरा में इस तरीके के अवैध कारोबार करने वाले लोगों को चिन्हित कर जिला प्रशासन ने अपनी एक लिस्ट तैयार की है। अब पुलिस की यह कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।