आगरा पुलिस ने स्कूल एवं गांवों में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक

स्थानीय समाचार

आगरा जनपद के थाना बसई अरेला क्षेत्र के अंतर्गत सरकारी स्कूलों सहित गांव गांव पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं एवं महिलाओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया और जानकारी दी।

आपको बता दें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु लगातार महिला मिशन शक्ति के तहत छात्राओं एवं महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जहां लगातार उच्चाधिकारियों के आदेश पर पुलिस मिशन शक्ति अभियान के तहत सरकारी, अर्द्ध सरकारी स्कूलों एवं गांव में छात्राओं महिलाओं को पुलिस हेल्पलाइन सहायता नंबरों सहित जानकारियां दी जारही है।

इसी क्रम में थाना बसई अरेला प्रभारी तेजवीर सिंह के नेतृत्व में महिला कांस्टेबलों ने क्षेत्र के गांव बसई भदोरिया, काकड़ खेड़ा, स्थित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय, सहित गांव में महिला मिशन शक्ति के तहत जानकारी देकर जागरूक किया और स्कूली छात्राओं एवं गांव की महिलाओं को नुक्कड़ सभा के माध्यम से बताया आपको किसी से कोई घबराने की जरूरत नहीं है। आप स्वंमलंबी बनें किसी भी परिस्थिति में आप पुलिस सहायता नंबर पर फोन करके जानकारी दें असामाजिक तत्वों एवं गलत कार्य करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

महिला पुलिस कर्मियों द्वारा छात्राओं को सहायता हेतु गुरु टिप्स बताए गए। वही महिला हेल्पलाइन 1090, पुलिस कंट्रोल रूम 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, फायर हेल्पलाइन 101, साइबर हेल्प लाइन, सहित थाना क्षेत्र और अधिकारियों के नंबर ज्ञात कराए गए। घर में किस तरीके से शॉर्ट सर्किट हो तो बचाव किस तरीके से करना है आदि के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान महिला कांस्टेबल किरण यादव, पूजा सहित आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

रिपोर्टर- नीरज परिहार